Move to Jagran APP

Maruti Alto बनी साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, TOP 10 में ये हैं शामिल

Maruti Suzuki Alto का जलवा भारतीय बाजार में लगातार कायम है। FY 2019 में Alto की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। FY 2018 में भी Alto की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में नंबर 1

By Shridhar MishraEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 07:12 PM (IST)
Maruti Alto बनी साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, TOP 10 में ये हैं शामिल
Maruti Alto बनी साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, TOP 10 में ये हैं शामिल

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki Alto का जलवा भारतीय बाजार में लगातार कायम है। FY 2019 में Alto की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। बता दें कि FY 2018 में भी Alto की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में नंबर 1 पर थी। हालांकि, Dzire दोबार सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) का एक तरफा दबदबा देखने को मिला। वहीं, Hyundai की कारों को भी ग्राहकों की तरफ से पसंद किया गया। आज हम आपको FY 2019 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Maruti Suzuki Alto

FY 2019 में Alto की सबसे ज्यादा कारें बिकीं। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक में Alto की 2,59,401 कारें बाजार में बिकीं। इसकी तुलना अगर अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक की जाए, तो इस दौरान Alto की 2,58,539 कारें बाजार में बिकीं। FY 2018 में भी Alto सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी।

Maruti Suzuki Dzire

Alto के बाद Dzire, FY 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी कार है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक में Dzire की 2,53,859 कारें बाजार में बिकीं। इसकी तुलना अगर अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक की जाए, तो इस दौरान Dzire की 1,96,990 कारें बाजार में बिकीं। FY 2018 में Alto के बाद Dzire दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी।

Maruti Suzuki Swift

FY 2019 में Alto और Dzire के बाद Swift तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2018-19 में Swift की 2,23,924 कारें बाजार में बिकीं। FY 2017-18 के मुकाबले Swift चौथे से तीसरे स्थान पर आ गई है। FY 2018 में Swift की 1,75,928 कारें बाजार में बिकीं थीं।

Maruti Suzuki Baleno

FY 2019 में Baleno चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक में Baleno की 2,12,330 कारें बाजार में बिकीं। इसकी तुलना अगर अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक की जाए, तो इस दौरान Baleno की 1,90,480 कारें बिकीं थीं। भले ही Baleno चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, लेकिन FY 2018 से तुलना की जाए, तो इसकी परफॉर्मेंस में गिरावट दर्ज की गई है। FY 2018 में यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी जबकि, FY 2019 में यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

Maruti Suzuki Vitara Brezza

FY 2019 में Vitara Brezza पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2018-19 में Vitara Brezza की 1,57,880 कारें बाजार में बिकीं हैं। FY 2017-18 के मुकाबले Brezza सातवें नंबर से पांचवे नंबर पर आ गई है। FY 2018 में Vitara Brezza की 1,48,462 कारें बिकीं थीं।

Maruti Suzuki Wagon R

FY 2019 में Wagon R छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2018-19 में Wagon R की 1,51,462 कारें बिकीं हैं। FY 2017-18 के मुकाबले Wagon R की परफॉर्मेंस में गिरावट आई है। Wagon R पांचवे नंबर से छठे नंबर पर आ गई है। FY 2018 में Wagon R की 1,68,644 कारें बिकीं थीं।

Hyundai Elite i20

FY 2017-18 के मुकाबले Elite i20 की परफॉर्मेंस में एक स्थान की बढ़ोतरी आई है। Elite i20 इस वित्तवर्ष आठवे स्थान से सातवें स्थान पर आ गई है। FY 2019 में Wagon R छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2018-19 में Elite i20 की 1,40,225 कारें बिकीं हैं। वहीं, FY 2018 में Elite i20 की 1,36,182 कारें बिकीं थीं।

Hyundai Grand i10

FY 2019 में Grand i10 आठवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2018-19 में Grand i10 की करीब 1,38,053 कारें बिकीं हैं। FY 2017-18 के मुकाबले Grand i10 की परफॉर्मेंस में गिरावट आई है। Grand i10 छठे से आठवे स्थान पर आ गई है। FY 2018 में Grand i10 की 1,51,113 कारें बिकीं थीं।

Hyundai Creta

FY 2019 में Creta नोवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2019 में Creta की 1,24,300 कारें बिकी है। वहीं, FY 2018 में Creta की 1,07,136 कारें बिकीं थीं। पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले इस कार की परफॉर्मेंस में कोई भी बदलाव नहीं आया है।

Maruti Suzuki Celerio

FY 2019 में Celerio दसवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। FY 2019 में Celerio की 1,03,734 कारें बिकी है। वहीं, FY 2018 में Celerio की 94,721 कारें बिकीं थीं। पिछले वित्तवर्ष के मुकाबले इस कार की परफॉर्मेंस में कोई भी बदलाव नहीं आया है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.