मारुति सुजुकी की बिक्री में 24.4 फीसद की गिरावट, जानें सितंबर महीने में कितने बेचे वाहन
मारुति सुजुकी ने सितंबर 2019 में 24.4 फीसद की गिरावट के साथ कुल 122640 यूनिट्स की बिक्री की है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सितंबर 2019 में 24.4 फीसद की गिरावट के साथ कुल 122,640 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें घरेलू बाजार में 115,452 यूनिट्स और 7,188 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 162,290 यूनिट्स का रहा था, जिसमें घरेलू बाजार की 153,550 यूनिट्स और निर्यात की 8,740 यूनिट्स शामिल थी। अप्रैल से सितंबर 2019 की बिक्री की बात करें तो मारुति ने 24 फीसद की गिरावट के साथ 740,911 यूनिट्स की बिक्री की है। अप्रैल से सितंबर 2018 में यह आंकड़ा 975,327 यूनिट्स का रहा था।
सितंबर महीने में मिनी कारों (ऑल्टो, एस-प्रेसो, पुरानी वैगनआर) की बिक्री 42.6 फीसद की गिरावट के साथ 20,085 यूनिट्स की रही हैं, जबकि सितंबर 2018 में यह आंकड़ा 34,971 यूनिट्स का रहा था। वहीं, कॉम्पैक्ट कारों (नई वैगनआर, सिलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर) की बात करें तो सितंबर 2019 में 22.7 फीसग की गिरावट के साथ 57,179 यूनिट्स की रही है, जबकि सितंबर 2018 में यह आंकड़ा 74,011 यूनिट्स का रहा था।
मिड-साइज सियाज की बिक्री में भी इस बार गिरावट देखी गई है। कंपनी ने सितंबर 2019 में 72.5 फीसद की गिरावट के साथ मारुति सियाज की 1,715 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इससे बीते वर्ष समान अवधि में यह आंकड़ा 6,246 यूनिट्स का रहा था।
पैसेंजर कारों में यूटिलिटी व्हीकल्स (जिप्सी, अर्टिगा, XL6, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस) की सितंबर महीने की बिक्री की बात करें तो 0.5 फीसद की गिरावट के साथ 21,526 यूनिट्स की रही है, जबकि इससे बीते वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 21,639 यूनिट्स का रहा था। वहीं, वैन्स में ओम्नी और ईको की बिक्री की बात करें तो सितंबर 2019 में 32.1 फीसद की गिरावट के साथ 9,949 यूनिट्स बेची हैं, जबकि सितंबर 2018 में यह आंकड़ा 14,645 यूनिट्स का रहा था।
हल्के कमर्शियल वाहनों में सुपर कैरी की बिक्री में 0.4 फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिली है और कंपनी ने सितंबर महीने में इसकी 2,046 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि सितंबर 2018 में यह आंकड़ा 2,038 यूनिट्स का रहा है।