मारुति सियाज पर किस शहर में कितना वेटिंग पीरियड, जानिये यहां
मारुति सुजुकी सियाज कंपनी की पॉपुलर सेडान है। बाजार में इसकी अच्छी मांग है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। मारुति सुजुकी सियाज कंपनी की पॉपुलर सेडान है। बाजार में इसकी अच्छी मांग है। फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इसकी मांग में और इजाफा होगा। इन सबको देखते हुए इसका वेटिंग पीरियड बढ़ जाएगा। अगर आप इस फेस्टिवल सीजन इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए जरूरी सूचना लेकर आए हैं। आइये जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहरों में इसका वेटिंग पीरियड कितने दिन का है।
इन शहरों में इतना वेटिंग पीरियड
दिल्ली - 4 हफ्ते
मुंबई - 4 हफ्ते
बेंगलुरू - 4 हफ्ते
चेन्नई - 6 हफ्ते
कोलकाता - 4 हफ्ते
चंडीगढ़ - 4 हफ्ते
पटना- 45 दिन
अहमदाबाद - 2 हफ्ते
नोएडा - 4 हफ्ते
गुड़गांव - 0 दिन
पुणे - 0 दिन
इस हिसाब से देखे तो जहां पटना में 45 दिन का वेटिंग पीरियड है वहीं गुड़गांव और पुणे में इसका वेटिंग पीरियड नहीं है। आप तुरंत इसकी डिलीवरी ले सकते हैं। वहीं गुड़गांव से सटे दिल्ली और नोएडा में इसका वेटिंग पीरियड 4 हफ्तों का है।
हाल ही में लॉन्च हुआ सियाज का फेसलिफ्ट वेरिएंट
कंपनी ने अगस्त में सियाज का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया था। नई सियाज पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलेगी। जिसमे सियाज पेट्रोल हाइब्रिड, Ciaz डीजल हाइब्रिड और Ciaz पेट्रोल स्मार्ट हाइब्रिड ऑटो मैटिक जैसे मॉडल शामिल हैं। नई सियाज फेसलिफ्ट में नया 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें रेगुलर 1.3 लीटर DDIS इंजन भी लगाया है। दोनों ही इंजन लेटेस्ट SHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम से लैस होंगे। कार के दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT ट्रांसमिशन से लैस होंगे।
सेगमेंट में कड़ा होगा मुकाबला
नई Ciaz का सीधा मुकाबला हुंडई की वरना और होंडा सिटी से होगा, फिलहाल दोनों ही कारें काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आपको बता दें कि Ciaz पहले भी अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर कार रही है कंपनी को उम्मीद है अब नए अवतार में आने के बाद यह कार और भी ज्यादा पसंद की जाएगी।