10 लाख रुपये से कम कीमत में Maruti Suzuki Baleno और Toyota Glanza में किसे खरीदें?
Maruti Suzuki Baleno और Toyota Glanza भारत में बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Toyota Glanza इसी साल भारत में लॉन्च हुई है। Maruti Suzuki Baleno बेस्ड इस कार के लॉन्च होने के बाद Toyota भारत में प्रीमियम हैचबैक सेग्मेंट में शामिल हो गई है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रीमियम हैचबैक को भारत में Toyota Motor Corporation और Suzuki Motor Corporation के बीच हुई साझेदारी के तहत लॉन्च किया गया था। Toyota Glanza के लुक से लेकर इसके फीचर तक Maruti Suzuki की Baleno फेस्टलिफ्ट से प्रेरित हैं, जिसे कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च किया था। ऐसे में हैरानी इस बात की भी है कि भारतीय बाजार में इन दो प्रीमियम हैचबैक के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में आज हम आपको इन कारों के कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
कीमत
- Toyota Glanza की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.21 लाख रुपये है।
- Maruti Suzuki Baleno की शुरुआती कीमत 5.58 लाख रुपये है।
परफॉर्मेंस
- Toyota Glanza में पावर के लिए BS-6 नॉर्म्स वाला 1197सीसी, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका G MT वेरिएंट 89.7 PS की पावर और 113 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, G CVT, V MT और V CVT वेरिएंट्स का इंजन 82.9 की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- Maruti Baleno का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसका 1.3-लीटर DDIS डीजल इंजन 74bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Toyota Glanza में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें CVT का भी विकल्प मिलता है।
- Maruti Baleno में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। वहीं, इसके पेट्रोल इंजन वेरिएंट में CVT का विकल्प भी मिलता है।
माइलेज
- Toyota Glanza का G MT वेरिएंट 23.87 kmpl, V MT वेरिएंट 21.01 kmpl, G CVT वेरिएंट 19.56 kmpl और V CVT वेरिएंट 19.56 kmpl का माइलेज देता है।
- Maruti Suzuki Baleno का 1.2-L VVT इंजन 19.56 kmpl, 1.2-L Dual Jet Petrol इंजन 23.87 kmpl और 1.3-L DDIS Diesel इंजन 27.39 kmpl का माइलेज देता है।