विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Invicto: 5 जुलाई को लॉन्च होगी मारुति की एमपीवी इनविक्टो, क्या है इस कार की खास बातें

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Mon, 03 Jul 2023 08:12 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2023 10:48 AM (IST)

मारुति सुजुकी इनविक्टो की बुकिंग कुछ डीलर अनऑफिशियल तरीके से लेना शुरू कर दिया है। अगर आप इस अपकमिंग कार ...और पढ़ें

4 जुलाई को आएगी मारुति की ये शानदार कार
4 जुलाई को आएगी मारुति की ये शानदार कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति लंबे इंतजार के बाद कल यानी 5 जुलाई आखिरकार अपनी सबसे प्रीमियम एमपीवी कार मारुति सुजुकी इनविक्टो से पर्दा हटाने वाली है। अगर आप भी किसी प्रीमियम गाड़ी की तलाश कर रहे हैं तो मारुति इनविक्टो आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 5 जुलाई वो दिन होगा जहां पहली बार आप मारुती इनविक्टो का पहला लुक और फीचर्स के बारे में जानेंगे। आइये जानते हैं मारुति सुजुकी कि इस अपकमिंग एमपीवी में ऐसी क्या बात है, जिसकी वजह से लोग इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इनोवा हाईक्रॉस से कितनी अलग होगी ये कार?

इनोवा हाईक्रॉस बेस्ड यह एमपीवी मारुति की सबसे महंगी गाड़ी हो सकती है। इसे नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। इस समय इनोवा हाईक्रॉस गुड स्पेस और प्रीमियम क्वालिटी के लिए जानी जा रही है, यदि मारुति सुजुकी इनविक्टो लॉन्च होती है तो लोग इसे हाईक्रॉस से कम कीमत में खरीदने में सक्षम हो सकते हैं।

बुकिंग शुरू?

मारुति सुजुकी इनविक्टो की बुकिंग कुछ डीलर अनऑफिशियल तरीके से लेना शुरू कर दिया है। अगर आप इस अपकमिंग कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपरो मात्र 25 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करके नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से इसकी बुकिंग करवा सकते हैं।

कैसा होगा इसका इंजन?

कंपनी इस कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड मोटर भी दे सकती है। जो 172 bhp की पावर और 188 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है।

मारुति इसे टोयोटा के साथ मिलकर कर रही तैयार

कंपनी का नया मॉडल इनविक्टो टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के साथ साझेदारी करके बनाया गया है। टोयोटा और सुजुकी के बीच वैश्विक साझेदारी के तहत यह मॉडल विकसित किया गया है। आपको बता दें, भारतीय बाजार में टोयोटा देश में पहले से ही इनोवा हाई क्रॉस मॉडल बेच रही है। इस मॉडल में कुछ डिजाइन एवं अन्य बदलावों के साथ मारुति सुजुकी इनविक्टो के तौर पर बाजार में पेश किया जाएगा।

मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स

मारुति इनविक्टो में पहली बार ADAS सेफ्टी फीचर मिल सकता है। कंपनी ने इसे पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि फुल- साइज एमपीवी में कई दमदार सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें - ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, प्री-कोलिशन सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, लेन ट्रेस असिस्ट और ऑटो हाई बीम भी मिलेगा। वहीं सेफ्टी को लेकर इस कार में स्टैंडर्ड फंक्शन के तौर पर छह एयरबैग मिलेंगे।