Move to Jagran APP

Maruti, Mahindra और Toyota की ये हैं 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बड़ी कारें

Maruti Ertiga MPV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। मार्च 2019 में Ertiga की 8955 कारों की बिक्री हुई है। मार्च 2018 के मुकाबले इसकी बिक्री में 76 फीसद की बढ़ोतरी द

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 07:00 PM (IST)
Maruti, Mahindra और Toyota की ये हैं 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बड़ी कारें
Maruti, Mahindra और Toyota की ये हैं 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बड़ी कारें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Ertiga, MPV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। भारत की दिग्गज कार निर्माता Maruti की Ertiga को ग्राहकों ने काफी पसंद किया। मार्च 2019 Maruti Ertiga की 8955 कारों की बिक्री हुई है। मार्च 2018 से इसकी तुलना की जाए, तो Ertiga की बिक्री में 76 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Maruti ने अपनी Ertiga को मार्च 2012 में लॉन्च किया था। तब से लेकर अबतक इस कार ने 8000 बिक्री का आंकड़ा पार नहीं किया। हालांकि, अब 84 महीनों बाद Ertiga ने 8000 बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। आज हम आपको मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

Maruti Ertiga

मार्च 2019 में MPV सेगमेंट में Maruti Ertiga सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। मार्च 2019 में इसके 8955 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, मार्च 2018 में Ertiga के 5086 यूनिट्स बिके थे। इसकी तुलना अगर पिछले साल से की जा तो Maruti Ertiga की बिक्री में 76 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Mahindra Bolero

Mahindra Bolero मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली दूसरी MPV है। मार्च 2019 में Bolero के 8019 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, मार्च 2018 में इसके 9104 यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले Mahindra Bolero की बिक्री में (-12) फीसद की गिरावट आई है।

Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta, MPV सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। मार्च 2019 में Innova Crysta के 6984 यूनिट्स बिके हैं। वहीं, मार्च 2018 में इसके 6952 यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले Innova Crysta की बिक्री में लगभग कोई भी बदलाव नहीं है।

Mahindra Marazzo

MPV सेगमेंट में Mahindra Marazzo चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। मार्च 2019 में Mahindra Marazzo के 2751 यूनिट्स बिके हैं।

Mahindra Xylo

Mahindra Xylo मार्च 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली पांचवी MPV है। मार्च 2019 में Xylo के 402 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, मार्च 2018 में इसके 811 यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले Mahindra Xylo की बिक्री में (-50) फीसद की गिरावट आई है।

MPV सेगमेंट में बढ़त

मार्च 2019 में MPV सेगमेंट में बढ़त दर्ज की गई है। MPV सेगमेंट में साल-दर-साल बिक्री में 12 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2019 में कुल 27,918 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.