विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra XUV700 के ये बेहतरीन फीचर्स बनाएंगे ड्राइविंग आसान और सुरक्षित

By Vineet SinghEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 02:16 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 07:20 AM (IST)

Mahindra XUV700 को लॉन्चिंग से पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी भी आए दिन इस एसयूवी के ...और पढ़ें

Mahindra XUV700 के ये बेहतरीन फीचर्स बनाएंगे ड्राइविंग आसान
Mahindra XUV700 के ये बेहतरीन फीचर्स बनाएंगे ड्राइविंग आसान

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में Mahindra XUV700 को लॉन्चिंग से पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी भी आए दिन इस एसयूवी के दमदार फीचर्स का खुलासा कर रही है जो पहली बार इस सेगमेंट की एसयूवी में ऑफर किए जा रहे हैं। एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक ग्राहकों को इस एसयूवी में एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। आज हम आपको इस कार में दिए जाने वाले कुछ ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुश्किल से मुश्किल ड्राइव को आसान बना देंगे।

ऑटो बूस्टर हेडलैम्प: Mahindra XUV700 को कंपनी एक ऐसे फीचर के साथ उतारने जा रही है जो सेगमेंट में पहली बार ऑफर किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से आप रात के समय भी आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। दरअसल महिंद्रा एक्सयूवी700 में ऑटो बूस्टर हेडलैम्प भी शामिल किए गए हैं जो एक्सयूवी 700 को रात में को ड्राइविंग करने के दौरान और ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। इस फीचर की बात करें तो जब भी ड्राइवर रात के समय ड्राइविंग करने के दौरान 80 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पार करेगा तो बेहतर विजिबिलिटी के लिए बूस्टर हेडलैम्प अपने आप ही हेडलाइट की रौशनी को बूस्ट कर देंगे जिससे मोड़ पर मुड़ते समय या पूरी ड्राइविंग के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत ना आए। ये फीचर्स कार में बैठे हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह सुविधा रात में ड्राइविंग के दौरान कार और यात्रियों की दोनों की सुरक्षा में सुधार करेगी।

एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम: XUV700 में लेवल वन ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया जाएगा। ये सेगमेंट फर्स्ट फीचर है जो अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन,ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और लेन-लीप असिस्ट जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।

स्मार्ट फ़िल्टर टेक्नोलॉजी: आजकल कई कारों में एयर प्यूरीफायर ऑफर किया जा रहा है जो केबिन की एयर को साफ़ करने का काम करता है। नई Mahindra XUV700 में भी केबिन की एयर को साफ़ करने के लिए एसयूवी में स्मार्ट फ़िल्टर तकनीक ऑफर की जाएगी जिसका खुलासा हाल ही में कंपनी ने किया है। मौजूदा हालातों को देखते हुए ये एक बेहद ही ख़ास तकनीक है। इसकी मदद से एसयूवी का केबिन अंदर बैठे हुए लोगों के लिए एक बेहतरीन स्पेस बन जाएगा क्योंकि ये स्मार्ट फ़िल्टर तकनीक केबिन की एयर को पूरी तरह से साफ़ कर देगी। कार के बाहर कितना भी प्रदूषण क्यों ना हो लेकिन एसयूवी के अंदर बैठते ही आपको बेहतरीन एयर क्वालिटी मिलेगी जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।