Mahindra XUV500, Compass और Harrier पर 3 महीने तक का करना पड़ सकता है इंतजार
Mahindra XUV500 Jeep Compass और Tata Harrier जैसी मिड-साइज SUV सेगमेंट पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV500, Jeep Compass और Tata Harrier जैसी मिड-साइज SUV सेगमेंट पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। ऐसे में अगर आप इन SUV को खरीदने जा रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं Mahindra XUV500, Jeep Compass और Tata Harrier की खरीद पर आपको कितने दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। यहां बता दें कि इन मिड-साइड SUV पर 3 महीनों तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। भारतीय बाजार में ये तीनों लोकप्रिय SUV हैं। तो डालते हैं एक नजर भारत के बड़े शहरों में चल रही वेटिंग पीरियड पर,
Mahindra XUV500
Mahindra XUV500 पर ग्राहकों को 6 सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप नई दिल्ली, बेंगलुरू, पटना, गाजियाबाद, जयपुर, फरीदाबाद और इंदौर में रहते हैं, तो आपको Mahindra XUV500 के लिए एक दिन भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, नोएडा के ग्राहकों को 1 सप्ताह का इंतजार करना होगा। जबकि, अहमदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ और सूरत में इस पर 20 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रही है। अगर आप कोयंबटूर या चंडीगढ़ में रहते हैं तो आपको 3 सप्ताह का इंतजार करना होगा। जबकि, पुणे के ग्राहक को 4 सप्ताह और ठाणे के ग्राहकों को 25 दिनों के लिए इंतजार करना होगा। Mahindra XUV500 पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड मुंबई में चल रहा है, जहां ग्राहकों को 6 सप्ताह का इंतजार करना होगा।
Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
Jeep Compass
Jeep Compass पर ग्राहकों को 3 सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप Jeep Compass को फरीदाबाद, नोएडा या फिर गाजियाबाद से खरीदते हैं, तो आपको इसके लिए एक दिन भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, Jeep Compass पर जयपुर और अहमदाबाद में 15 दिन जबकि, इंदौर में 20 का वेटिंग पीरियड चल रहा है। ठाणे, मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ, सूरत के ग्राहकों को Jeep Compass के लिए 2 सप्ताह का इंतजार करना होगा। वहीं, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और कोयंबटूर में Jeep Compass पर 3 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है।
Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
Tata Harrier
Tata Harrier पर ग्राहकों को 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, नई दिल्ली के ग्राहकों को 1 सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। जबकि, चन्नई और चंडीगढ़ के ग्राहकों को एक दिन का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में Tata Harrier पर हैदराबाद में 25 दिन, लखनऊ में 12 दिन, कोलकाता में 20 दिन, फरीदाबाद में 15 दिन और नोएडा में 25 दिनों का इंतजार करना होगा। वहीं, थाणे में 2 सप्ताह, जयपुर में 4 सप्ताह, बेंगलुरू-सूरत और इंदौर में 6 सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, मुंबई के ग्राहकों को 1 महीना जबकि, पुणे-गुरुग्राम-गाजियाबाद और पटना के ग्राहकों को 3 महीनों तक का इंतजार करना पड़ेगा।
नोट- वेटिंग पीरियड का आंकड़ा CarDekho से लिया गया है
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप