Mahindra XUV500 BS6 आधिकारिक वेबसाइट पर हुई लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशन्स
Mahindra XUV500 BS6 में अब W3 वेरिएंट नहीं दिया जाएगा जो कि कार का एंट्री-लेवल मॉडल है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी XUV500 के BS4 मॉडल को बंद कर दिया है। कंपनी अब इसका BS6 मॉडल जल्द लॉन्च करने जा रही है। Mahindra ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी टेक्निकल डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लिस्ट कर दी है। ऐसे में कंपनी इसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करने जा रही है। इंजन अपडेट के अलावा कंपनी इसमें और कोई बदलाव नहीं करेगी।
आधिकारिक वेबसाइट का कहना है कि नई BS6 XUV500 में अब W3 वेरिएंट नहीं दिया जाएगा जो कि कार का एंट्री-लेवल मॉडल है। यह कार अब W5 वेरिएंट से शुरू होगी और इसे चार ट्रिम्स में उतारा जाएगा। W5 वेरिएंट के अलावा XUV500 में W7, W9 और W11(O) ट्रिम लेवल उतारा जाएगा। हालांकि, महिंद्रा BS6 मॉडल में अब ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम नहीं दे रही है।
मौजूदा 2.2 लीटर डीजल इंजन अब नए BS6 उत्सर्जन मानकों से लैस हो गया है। यह इंजन 3,750 rpm पर 153 bhp की पावर और 1,750-2,800 rpm पर 360 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। महिंद्रा W7, W9 और W11(O) वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी विकल्प के रूप में दे रही है। इसमें सिर्फ बेस वर्जन ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आएगा।
फीचर्स की बात करें तो इसमें समान BS4 वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें डायमंड-स्टिच्ड लेदर सीटें, इलेक्ट्रिकली-कंट्रोल्ड सनरूफ, सॉफ्ट-टच प्लास्टिक प्लस लेदर डैशबोर्ड, पियानो ब्लैक सेंट्रल कंसोल, 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ट्विन-पॉड क्लस्टर, आइसी-ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग, इलुमिनेटेड स्कफ प्लेट्स, कूल्ड ग्लॉव बॉक्स, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, कनेक्टेड एप्स आदि।
सेफ्टी की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी500 में 6 एयरबैग्स, मोनोकॉक कंस्ट्रक्शन, हिल डिसेंट और हिल होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम के साथ एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम, ABS के साथ EBD और आदि दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम अब एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। महिंद्रा XUV500 7 कलर विकल्प में उपलब्ध है। इसमें कंपनी क्रिमसन रेड, मिस्टिक कॉपर, ऑप्यूलेंट पर्पल, वोल्कानो ब्लैक, लेक-साइड ब्राउन, पर्ल व्हाइट और मूनडस्ट सिल्वर दिया गया है।