Move to Jagran APP

Mahindra XUV300 की भारत में बढ़ी मांग, 52 दिनों तक पहुंचा वेटिंग पीरियड

Mahindra XUV300 भारत में एक लोकप्रिय SUV है जिसका AMT वर्जन हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 08:04 AM (IST)
Mahindra XUV300 की भारत में बढ़ी मांग, 52 दिनों तक पहुंचा वेटिंग पीरियड
Mahindra XUV300 की भारत में बढ़ी मांग, 52 दिनों तक पहुंचा वेटिंग पीरियड

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra XUV300 भारत में एक लोकप्रिय SUV है। Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी इस सबकॉम्पैक्ट SUV का नया वर्जन इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया था। Mahindra XUV300 का नया वर्जन एक प्रीमियम SUV है, जो SsangYong Tivoli प्लेटफॉर्म पर काम करता है। Mahindra XUV 300 चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें W4, W6, W8 और W8 (O) शामिल है। वहीं, Mahindra ने अपनी XUV 300 का AMT वर्जन हाल ही में लॉन्च किया है, जहां इसके W8 और W8 (O) में आपको ऑमोमेटेट ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता। हालांकि, इसके केवल डीजल वेरिएंट में AMT को शामिल किया गया है। आसान भाषा में समझें तो इसके पेट्रोल वेरिएंट को खरीदने पर आपको इसमें केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा।

loksabha election banner

Mahindra XUV300 पर औसतन 1 से 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। Cardekho की रिपोर्ट के मुताबिक XUV300 को लेकर सबसे ज्यादा सूरत के ग्राहकों को इंतजार करना पड़ेगा। सूरत में XUV300 पर 52 दिनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, चेन्नई और इंदौर के ग्राहकों को XUV300 की डिलीवरी तुरंत हो जाएगी।

नई दिल्ली, कोलकाता, जयपुर और हैदराबाद में रहने वाले ग्राहकों को XUV300 कि डिलीवरी के लिए 45 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, गाजियाबाद, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में XUV300 पर 2 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Mahindra XUV300 AMT की स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस- Mahindra XUV300 AMT में पावर के लिए 1497सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 116 PS की मैक्सिमम पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।

डायमेंशन- Mahindra XUV300 AMT की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1821 मिलीमीटर और ऊंचाई 1627 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2600 मिलीमीटर है।

सस्पेंशन- Mahindra XUV300 AMT के फ्रंट में McPherson Strut के साथ Anti-roll Bar दिया है। वहीं, इसके रियर में Twist Beam सस्पेंशन के साथ Coil Spring दिया है।

ब्रेकिंग- Mahindra XUV300 AMT के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया है।

कीमत- Mahindra XUV300 AMT के W8 ट्रिम की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये है। वहीं, W8 (O) की कीमत 12.70 लाख रुपये है। मैनुअल ट्रांसमिशन के मुकाबले AMT वर्जन 55,000 रुपये ज्यादा महंगा है।

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.