विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahidra XUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल होगी लॉन्च, 1 बार चार्ज करने पर चलेगी 400km

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Tue, 19 Feb 2019 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:30 AM (IST)

Mahindra अपनी जिस XUV300 इलेक्ट्रिक को उतारेगी उसमें 380 वोल्ट्स की मोटर होगी, जो कि 200km की रेंज देगी

Mahidra XUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल होगी लॉन्च, 1 बार चार्ज करने पर चलेगी 400km
Mahidra XUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल होगी लॉन्च, 1 बार चार्ज करने पर चलेगी 400km

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra ने भारतीय बाजार में पहले ही अपनी XUV300 लॉन्च कर दी है और यह अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी महंगी है। हालांकि कंपनी ने कीमतें बढ़ाकर इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स शामिल कर के उचित कारण बताया है। अब कंपनी अपनी XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है, जिसे भारतीय बाजार में 2020 तक लॉन्च किया जाएगा।

400 km तक होगी रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra अपनी जिस XUV300 इलेक्ट्रिक को उतारेगी उसमें 380 वोल्ट्स की मोटर होगी, जो कि 200km की रेंज देगी। हालांकि, इसकी रेंज 350-400 km तक भी बढ़ाई जा सकती है।

Konda और e-Tron पहले होगी लॉन्च

XUV300 इलेक्ट्रिक दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज में उपलब्ध होगी। कार का कुल डिजाइन मौजूदा XUV300 जैसा ही होगा। हालांकि, प्रीमियम वर्जन के लिए महिंद्रा ज्यादा चार्ज करेगी। बता दें, XUV300 EV पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं है जो कि भारतीय सड़कों पर देखी जाएगी, Hyundai Kona और Audi e-Tron भी हैं जिसे भारत में इस साल लॉन्च किया जा सकता है।

क्या हो सकती है कीमत?

महिंद्रा XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन की डिजाइन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इसकी कीमत ज्यादा रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि S201 कोडनाम वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

खरीदें कोई भी इलेक्ट्रिक कार, सरकार देगी 50 हजार रुपये

इलेक्ट्रिक Renault Kwid का डिजाइन आया सामने, जानें क्या होंगी खासियतें