Mahindra XUV 7XO की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत
Mahindra XUV 7XO की कीमतों में अक्टूबर 2026 में ₹7,499 से ₹20,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।

Mahindra XUV 7XO अब ₹20,000 तक महंगी हुई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी फ्लैगशिप ICE SUV Mahindra XUV 7XO की कीमतों में अक्टूबर 2026 में बढ़ोतरी की है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इसके कुछ वेरिएंट पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। इसके कुछ वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। आइए विस्तार में जानते हैं कि XUV 7XO के किस वेरिएंट की कितनी कीमत बढ़ी है?
कितनी बढ़ी कीमत?
महिंद्रा XUV 7XO की कीमतों में 7,499 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने बेस पेट्रोल वेरिएंट और टॉप-स्पेक डीजल AWD वेरिएंट की कीमतों को पहले जैसा ही रखा है।
वेरिएंट | नई एक्स-शोरूम कीमत (₹ लाख) |
|---|---|
AX MT | 13.99 |
AX3 MT | 16.37 |
AX5 MT | 17.88 |
AX3 AT | 17.88 |
AX7 MT | 19.26 |
AX5 AT | 19.38 |
AX7 AT | 20.68 |
AX7T AT 7S | 22.76 |
AX7T AT 6S | 22.96 |
AX7L AT | 24.64 |
डीजल वेरिएंट की कीमतें
वेरिएंट | नई एक्स-शोरूम कीमत (₹ लाख) |
|---|---|
AX MT | 15.36 |
AX3 MT | 14.87 |
AX5 MT | 18.38 |
AX3 AT | 18.38 |
AX7 MT | 19.80 |
AX5 AT | 19.89 |
AX7 AT | 21.16 |
AX7T MT 7S | 21.79 |
AX7T MT 6S | 21.99 |
AX7T AT 7S | 23.40 |
AX7T AT 6S | 23.45 |
AX7L AT | 24.96 |
AX7L AT 6S | 25.16 |
AX7L AT AWD | 25.79 |
पेट्रोल मॉडल कितने महंगे हुए?
- Mahindra XUV 7XO के पेट्रोल वेरिएंट की एंट्री-लेवल AX Petrol MT की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये बनी हुई है। हालांकि, इससे ऊपर के कई पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। AX3 Petrol MT की कीमत 8,000 रुपये बढ़ाई गई है, जबकि AX3 Petrol AT और AX5 Petrol MT दोनों की कीमतों में 9,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
- AX7 Petrol MT की कीमत 12,999 रुपये और AX5 Petrol AT की कीमत 9,499 रुपये बढ़ाई गई है। वहीं, AX7 Petrol AT की कीमत में 10,499 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Mahindra XUV 7XO के AX7T Petrol AT 7-सीटर और AX7T Petrol AT 6-सीटर, दोनों वेरिएंट की कीमतों में 13,999 रुपये की समान बढ़ोतरी हुई है। AX7L Petrol AT की कीमत 14,999 रुपये बढ़ाई गई है।
डीजल मॉडल कितने महंगे हुए?
- Mahindra XUV 7XO के डीजल वेरिएंट के बेस AX Diesel MT वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये बढ़ने के बाद 15,36,499 रुपये हो गई है। वहीं, AX3 Diesel MT की कीमत में 8,499 रुपये का इजाफा किया गया है।
- AX3 Diesel AT और AX5 Diesel MT दोनों की कीमत बढ़ोतरी के बाद 18,37,999 रुपये हो गई है। इन दोनों वेरिएंट की कीमतों में 8,999 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, AX7 Diesel MT की कीमत 19.80 रुपये लाख हो गई है, जिसमें ₹20,000 का इजाफा हुआ है।
- डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट AX5 Diesel AT की कीमत में 9,999 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, AX7 Diesel AT की कीमत 10,500 रुपये बढ़ाई गई है।
- Mahindra XUV 7XO के AX7T Diesel MT वेरिएंट के 7-सीटर और 6-सीटर मॉडल की कीमतों में करीब 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, AX7T Diesel AT के 7-सीटर वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये और 6-सीटर वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये बढ़ाई गई है।
- Mahindra XUV 7XO के AX7L Diesel AT वेरिएंट की कीमत में 16,999 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, टॉप-स्पेक AX7L Diesel AT AWD वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत पहले की तरह 25,79,000 रुपये बनी हुई है।
खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
Mahindra XUV 7XO खरीदने वाले ग्राहकों को वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग कीमत चुकानी पड़ सकती है। पेट्रोल मॉडल में बेस AX Petrol MT की कीमत नहीं बढ़ी है, जबकि डीजल मॉडल में AX7 Diesel MT की कीमत में सबसे ज्यादा 20,000 रुपये का इजाफा हुआ है। AX7L Diesel AT AWD की कीमत भी पहले जैसी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- ये हैं सबसे कम बजट वाली टॉप 7-सीटर कार, 26.11km तक का मिलता है माइलेज, कीमत ₹5.73 लाख से होती है शुरू
