Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO EV टेस्टिंग के दौरान स्पॉट; लुक ICE वर्जन जैसा, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ होगी लॉन्च

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 07:00 PM (IST)

    महिंद्रा XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। इसकी पुष्टि हाल ही में स्पॉट हुई इसके टेस्टिंग मॉडल को देखते हुए कहा जा सकता है। इसे पहली बार अगस्त में स्पॉट किया गया था। उस समय इसके एक्टीरियर की जानकारी देखने के लिए मिली थी। अब फिर से इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है इस बार तो इसके इंटीरियर की भी जानकारी सामने आई है।

    Hero Image
    Mahindra XUV 3XO EV एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा भारतीय बाजार के लिए Mahindra XUV 3XO EV को लाने पर काम कर रही है। 3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक कार को पहली बार अगस्त में टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया था। इस दौरान इसके बाहरी डिजाइन का पता चला था। वहीं, अब इसे फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसबार इसके बाहरी ही नहीं, बल्कि अंदर की डिटेल्स भी सामने आई है। आइए जानते हैं कि Mahindra XUV 3XO EV में कौन-से फीचर्स देखने के लिए मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 3XO EV: एक्सटीरियर

    टेस्टिंग की दौरान दिखाई दी 3XO EV में C-आकार के DRL और फेंडर-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स देखने के लिए मिले हैं। इसमें डुअल-टोन एलॉय व्हील्स और कॉपर एक्सेंट का नया सेट भी दिखा। इलेक्ट्रिक मॉडल का पूरा सिल्हूट इसके पेट्रोल-डीजल वाले मॉडल के जैसा ही है। हालांकि, इसके सामने का हिस्सा पहला, क्लोज ग्रिल और स्टैक्ड हेडलैम्प के साथ थोड़ा अलग रखा गया है। चार्जिंग पॉइंट को पैसेंजर-साइड फेंडर पर दिया गया है। इसके पीछे की तरफ बीच में लाइट बार के साथ L-आकार की एलईडी टेललाइट्स दी गई है। इसमें अलग बैजिंग और अपग्रेडेट बंपर दिया गया है।

    Mahindra XUV 3XO EV: इंटीरियर

    3XO के इलेक्टिक वर्जन के इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें XUV400 EV जैसी सुविधाएं देखने के लिए मिल सकती हैं। इलेक्ट्रिक 3XO में एड्रेनोएक्स कनेक्टिविटी सूट, छह एयरबैग, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 10.25-इंच पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

    Mahindra XUV 3XO EV: बैटरी और रेंज

    महिंद्रा की तरफ से अभी तक इसके किसी भी तरह के फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3XO EV में 34.5kWh का बैटरीपैक देखने के लिए मिल सकता है। इस बैटरी के फुल चार्ज होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार 375 किलोमीटर तक का रेंज देगी।

    Mahindra XUV 3XO EV: कीमत

    महिंद्रा अपने XUV 3XO EV को अलगे साल लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इसकी जिस तरह से टेस्टिंग की जा रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि 3XO EV साल 2025 के पहले तिमाही में लॉन्च हो सकती है। वहीं, इसके कीमत की बात करें तो XUV400 से कम हो सकती है, जिसकी कीमत 15.49 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन EV से देखने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq किस सेगमेंट में होगी लॉन्‍च, Maruti, Hyundai, Kia, Tata की दमदार SUV से होगा मुकाबला