विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra अपने इलेक्ट्रिक कारों को विश्व स्तर पर करेगी लॉन्च, जानें आनंद महिंद्रा की योजना

By Atul YadavEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 10:45 AM (IST)

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि नहीं ये कॉन्सेप्ट ईवी नहीं है। इनमें से तीन डेवलपमेंट के एडवांस स्टेज ...और पढ़ें

जानिए कब लॉन्च होगी महिंद्रा की ये धांसू कार
जानिए कब लॉन्च होगी महिंद्रा की ये धांसू कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कल इंडियन मार्केट के लिए अपनी पांच इलेक्ट्रिक कारों को पेश कर दिया है। वैसे तो कंपनी ने 8 ईवी के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है। कल पेश की गई गाड़ियों में XUV.e8, XUV.e9 और BE.05, BE.07 और BE.09 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं।

सभी पांच एसयूवी एक ही मॉड्यूलर INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी, जिसे फॉक्सवैगन एमईबी प्लेटफॉर्म कंपोनेंट का उपयोग करती है। प्रत्येक एसयूवी की अपनी अनूठी प्रोफ़ाइल होती है। कयास लगाया जा रहा है कि अपकमिंग महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के केबिन में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। वहीं हर मॉडल अपने-अपने सेगमेंट में अलग पहचान बना सकती है।

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए बनाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि इन प्रोडक्ट्स को विश्व स्तर पर लॉन्च करके महिंद्रा ईवी सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में शामिल हो जाएगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की पुष्टि उनके अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने की है।

जानिए कब होगी लॉन्च

मॉडल की XUV.e रेंज पहले बिक्री पर जाएगी, XUV.e8 दिसंबर 2024 में आने वाली है, जबकि BE मॉडल का पहला अक्टूबर 2025 में आएगा। BE रेंज की शुरुआत BE.05 कूप-एसयूवी है, जिसका प्रोडक्शन अक्टूबर 2025 में होगा। Mahindra अक्टूबर 2026 में BE.07 SUV का प्रोडक्शन वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है।

आनंद महिंद्रा ने एक यूजर का दिया जवाब

एक यूजर ने ट्विटर पर जब आनंद महिंद्रा से पूछा की क्या ये कॉन्सेप्ट कारें हैं, तो इसका जवाब देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि नहीं ये कॉन्सेप्ट ईवी नहीं है। इनमें से तीन डेवलपमेंट के एडवांस स्टेज पर हैं। और दो जल्द ही विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।