Mahindra 10 फरवरी को अनविल करेगी अपनी ये इलेक्ट्रिक कारें, डिजाइन देख आप भी हो जाएंगे फैन
Mahindra Upcoming EVs इन मॉडलों को हैदराबाद में भारत में पहले फॉर्मूला ई रेस विकेंड से एक दिन पहले शोकेस किया जाएगा। महिंद्रा 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - XUV.e8 XUV.e9 BE.05 BE.07 और BE.09 का प्रदर्शन करेगी। (जागरण फोटो)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने ब्रिटेन में पिछले साल अगस्त में न्यू बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। कंपनी ने XUV.e और BE सब-ब्रांड्स के तहत 5 नई इलेक्ट्रिक SUVs का खुलासा किया था। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में महिंद्रा के एमएडीई (महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप) डिजाइन स्टूडियो में डिजाइन की गई नई महिंद्रा एक्सयूवी और इलेक्ट्रिक एसयूवी की बीई रेंज 10 फरवरी को भारत में अपनी शुरुआत करेगी।
इन मॉडलों को हैदराबाद में भारत में पहले फॉर्मूला ई रेस विकेंड से एक दिन पहले शोकेस किया जाएगा। महिन्द्रा की रेसिंग फैक्टरी टीम ने फॉर्मूला ई की शुरूआत से ही भारत का प्रतिनिधित्व किया है। महिंद्रा 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 का प्रदर्शन करेगी।
महिंद्रा 2027 तक लॉन्च करेगी 8 इलेक्ट्रिक गाड़ियां
इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर महिंद्रा काफी सीरियस है। कंपनी इन 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल को शोकेस करने के बाद अन्य नए प्रोडक्ट्स को इंडियन मार्केट में लाने की तैयारियां कर रही है। पिछले साल कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजूरीकर ने बताया था कि वर्ष 2027 तक कुल 13 एसयूवी लांच किये जाएंगे, जिसमें से 8 EV होंगे। इसके अलावा 17 हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) लांच किए जाने हैं जिसमें से 8 EV एलसीवी होंगे।
भारत सरकार भी ग्रीन-फ्यूल एनर्जी पर काफी फोकस कर रही है, ताकि भारत की निर्भरता ईंधन के ऊपर कम हो सके। इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स साल 2022 में अच्छी खासी रही, जिसको देखते हुए कई मैन्यूफैक्चरर्स का कान्फिडेंस बुस्ट हुआ है।
यह भी पढ़ें
2 लाख में घर ले जाएं मारुति की ये कार, ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध; चेक करें ऑफर
जानलेवा भी हो सकते हैं लक्जरी कारों के सेफ्टी फीचर्स, इमरजेन्सी के दौरान तुरंत करें ये काम