Move to Jagran APP

ऑटो एक्सपो 2018 में यह भारतीय कंपनी पेश करेगी सस्ती कन्वर्टिबल SUV

ऑटो एक्सपो 2018 में महिंद्रा अपनी पहली कन्वर्टिबल SUV पेश करने जा रही है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 02 Feb 2018 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2018 07:53 PM (IST)
ऑटो एक्सपो 2018 में यह भारतीय कंपनी पेश करेगी सस्ती कन्वर्टिबल SUV
ऑटो एक्सपो 2018 में यह भारतीय कंपनी पेश करेगी सस्ती कन्वर्टिबल SUV

नई दिल्ली (ऑटो दिल्ली)। देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसे वह ऑटो एक्सपो में पेश करेगी। इस नई कॉम्पैक्ट SUV में खास यह है कि यह कन्वर्टिबल होगी। यानी इसकी छत ऊपर से खुल और बंद हो सकेगी। यह पहली कन्वर्टिबल SUV होगी जिसे कोई भारतीय कंपनी बना रही है। कंपनी इसे महिंद्रा TUV 300 के प्लेटफॉर्म पर बनाएगी।

loksabha election banner

महिंद्रा इसे आक्रामक और मस्कुलिंग यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर बनाएगी। फीचर्स के तौर पर इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स द्वारा खड़ी लंबी स्लेटेड फ्रंट ग्रिल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही इसमें LED डेटाइम रनिंग लाइट्स लगाई जाएंगी। कार के कॉन्सेप्ट नीचे की ओर पतली स्किड के साथ चंकी बंपर लगाए जाएंगे।

कार के केबिन की बात करें तो महिंद्रा के कॉन्सेप्ट SUV में मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, एनालॉग और डिजिलट डिसप्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसके साथ ही कार के सेंटर कंसोल में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कार में 1.5 लीटर, थ्री-सिलेंडर mHawk100 डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 101hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। माना जा रहा है कंपनी इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प दे सकती है। 

महिंद्रा अपडेटेड XUV 500 को भी लॉन्च कर सकती है। इसमें पहले से ज्यादा दमदार इंजन और बेहतर स्टाइल दिया जा सकता है। महिंद्रा नई सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV को S 201 कोडनेम से लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा महिंद्रा ऑटो एक्सपो में U321 MPV, KUV इलेक्ट्रिक और XUV 700 को भी लॉन्च कर सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.