विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahindra भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 3 नई एसयूवी, कंपनी ने शुरू की तैयारी

Published: Fri, 26 Jul 2024 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2024 11:12 AM (IST)

Mahindra जल्द ही XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है जो XUV400 से नीचे पोजीशन की जाएगी। Mahindra ...और पढ़ें

Mahindra की ओर से कई नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे।
Mahindra की ओर से कई नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra भारतीय बाजार में अपनी बेहतरीन SUVs के लिए जानी जाती है। भारती ऑटो निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार करने की योजना बना रही है, साथ ही ICE SUV की अपनी मौजूदा लाइनअप को मजबूत कर रही है। इस कैलेंडर ईयर के बचे हुए महीनों में महिंद्रा द्वारा तीन नई SUV लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

Mahindra XUV 3X0 EV

Mahindra जल्द ही XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर सकती है, जो XUV400 से नीचे पोजीशन की जाएगी। इस 5-सीटर एसयूवी में 350 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज होने की उम्मीद है। भारतीय बाजा में ये Nexon EV के बेस मॉडल के साथ सीधे मुकाबला करेगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

यह भी पढे़ं- Toyota ने Taisor SUV को साउथ अफ्रीका में नाम बदलकर किया लॉन्च, इंजन से लेकर कीमतों में बड़ा अंतर

Mahindra Thar Roxx

Mahindra Thar Roxx भारतीय बाजार में 15 अगस्त, 2024 को लॉन्च की जाएगी। अपडेटेड लैडर फ्रेम पर आधारित यह नया मॉडल अपनी ऑफ-रोड क्षमताओं को बरकरार रखेगा। साथ ही इसमें ज्यादा स्पेस और अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे।

महिंद्रा थार रॉक्स में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक एसी,  रियर एसी वेंट, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम मिलेगा। 

यह 2.2L डीजल, 1.5L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प होंगे।

Mahindra XUV.e8

Mahidra XUV700 बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8 को दिसंबर 2024 में संभावित रूप से भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसका एक्सटीरियर डिजाइन कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिलता-जुलता होगा, जबकि इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा। INGLO आर्किटेक्चर पर निर्मित, XUV.e8 से एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज देने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza CNG को चुनौती देने सितंबर में आएगी Tata Nexon CNG, मिलेगी डबल सिलेंडर तकनीक