टेस्टिंग के दौरान दिखी Mahindra Scorpio Lifestyler, सराउंड कैमरा-ADAS जैसे कई फीचर्स के साथ होगी लॉन्च
Mahindra Lifestyler: महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय Scorpio N का नया पिकअप ट्रक वर्जन लगभग लॉन्च कर दिया है जो नए फीचर्स, बेहतर डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ आता है।

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Auto ने Scorpio N SUV का नया पिकअप ट्रक वर्जन Scorpio Lifestyler पेश कर दिया है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपए है। इसका प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा और इसे ग्लोबल मार्केट्स में भेजा जाएगा जिसके लिए देश में इसकी टेस्टिंग चल रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
कैसा है डिजाइन?
Scorpio Lifestyler एक मिड-साइज पिकअप ट्रक है जिसका मुकाबला Toyota Hilux और Isuzu V-cross जैसी गाड़ियों से होगा। इसकी स्पाई तस्वीरों से वही प्रोडक्शन एलिमेंट्स नजर आता हैं जिसे Mahindra ने पिछले महीने 15 अगस्त को मुंबई में पेश किया था। इससे Mahindra की लेटरिंग वाला नया टेलगेट, चंकी बंपर, फ्रंट में बड़ी ग्रिल, नए और स्लीक हेडलाइट्स के साथ-साथ वर्टिकल रूप से लगे आइस क्यूब फॉग लाइट्स शामिल हैं।
साइड प्रोफाइल
साइड से देखने पर Scorpio N का डिजाइन नजर आता है। पिछले दरवाजों के पीछे का पूरा हिस्सा एक लोड बेड है जिसमें व्हील वेल दिए गए हैं और यह पैसेंजर के बैठने की जगह से अलग है। लोड बेड काफी बड़ा और चौड़ा है जिसमें कुछ मोटरसाइकिल, साइकिल, एक कैनो ले जाई जा सकती है या इस पर कैंपर वैन भी बनाई जा सकती है।
टायर और सस्पेंसन
Mahindra ने इस आने वाले पिकअप ट्रक की बाकी खासियतों में चौड़े व्हील आर्क क्लैडिंग, डुअल-टोन फिनिश वाले 18-इंच के अलॉय व्हील और इन पहियों पर चढ़े हुए मोटे 255-सेक्शन के टायर शामिल हैं। इसके सस्पेंशन सेटअप में फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपर्स भी दिए गए हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
Mahindra Scorpio Lifestyler के अंदर एक फीचर से भरपूर केबिन मिलता है। इसमें नया डेडीकेटेड स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल एसी वेंट के साथ एक बिल्कुल नया डैशबोर्ड, एक बड़ी पोर्ट्रेट-स्टाइल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, लैंडस्केप-स्टाइल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर मॉनिटरिंग, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, सराउंड कैमरे और ADAS सूइट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Scorpio Lifestyler को महिंद्रा की बाकी गाड़ियों जैसे ही इंजन विकल्पों के साथ पावर दी गई है। इनमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। साथ ही, एक ऑप्शन के तौर पर 4x4 ट्रांसफर केस और टेरेन मोड्स भी दिए जाएंगे।
