Move to Jagran APP

XUV 500 का पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में महिंद्रा, स्कॉर्पियो पर भी कर रही फोकस

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पसंदीदा SUV XUV 500 का पेट्रोल वर्जन इस साल लॉन्च करने पर योजना बना रही है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 04:03 PM (IST)
XUV 500 का पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में महिंद्रा, स्कॉर्पियो पर भी कर रही फोकस
XUV 500 का पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में महिंद्रा, स्कॉर्पियो पर भी कर रही फोकस

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पसंदीदा SUV XUV 500 का पेट्रोल वर्जन इस साल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि ग्राहक अब डीजल ईंधन से अपना रुख मोड़ कर पेट्रोल ईंधन की ओर जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी अपनी स्कॉर्पियो का भी पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि यह XUV 500 के पेट्रोल वर्जन की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा।

loksabha election banner

महिंद्रा एंड महिंद्रा नई SUV S201 को बनाने की भी योजना बना रही है। इस कार को दक्षिण कोरिया प्लांट सांगयोंग के तिवोली प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यह कार साल 2018 तक लॉन्च की जा सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने एक बयान में कहा कि XUV 500 का पेट्रोल वर्जन 2017 के मध्य तक पेश कर दिया जाएगा। फिलहाल XUV 500 सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही उपलब्ध है।

XUV 500 में 2.2 लीटर वाला एम-हॉक टर्बो डीज़ल इंजन लगा है। 2179 CC वाला यह इंजन 140PS की पॉवर, और 330NM टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इस कार का माइलेज 16kmpl और इसकी टॉप स्पीड 185kmph है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.