Mahindra Scorpio पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, साथ में इस SUV पर भी छूट
Mahindra इस समय Mahindra Scorpio और Mahindra Bolero Plus की खरीद पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। (फोटो साभार Mahindra)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी के लिए जाने जानी वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra इस समय आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही है। अगर आप इस समय Mahindra Scorpio और Mahindra Bolero Plus खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। यहां हम आपको बात रहे हैं किन दोनों एसयूवी की खरीद पर कितने रुपये की बचत की जा सकती है और इन दोनों के इंजन कैसे हैं और कीमत कितनी है।
(फोटो साभार: Mahindra)
Mahindra Scorpio: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Mahindra Scorpio में इंजन को दो विकल्प है। पहला 2523cc का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो कि 3200 Rpm पर 75 Bhp की पावर और 1400-2200 Rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा 2179cc का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन है जो कि 4000 Rpm पर 120 Bhp की पावर और 1800-2800 Rpm पर 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं ट्रांसमिशन के मामलें इस एसूयवी का इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड मैनुअल के विकल्प में है।
(फोटो साभार: Mahindra)
Mahindra Bolero Plus: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Mahindra Bolero Plus में 1493cc का डीजल इंजन है कि 3600 Rpm पर 70.40 hp की पावर और 1400-2200 Rpm पर 195 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं गियरबॉक्स की बात करें तो इस एसयूवी का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात की जाए तो Mahindra Bolero Plus प्रति लीटर में 16.5 km का माइलेज दे सकती है।
ऑफर और कीमत: कीमत की बात की जाए तो Mahindra Scorpio की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹ 10,15,959 है। ऑफर की बात की जाए तो Scorpio की खरीद पर करीब ₹ 79,400 तक की बचत की जा सकती है। कीमत की बात की जाए तो Mahindra Bolero Plus की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹ 7,61,897 है। ऑफर की बात की जाए तो Bolero Plus की खरीद पर करीब ₹ 27,100 तक की बचत की जा सकती है।