Move to Jagran APP

Mahindra ने रोकी E2O की बिक्री, जानिये क्यों?

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक (2-डोर) कार की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी अब इसकी जगह ई2ओ प्लस (4-डोर) बेच रही है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 21 Nov 2016 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 07:04 PM (IST)
Mahindra ने रोकी E2O की बिक्री, जानिये क्यों?

नई दिल्ली: महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक हैचबैक (2-डोर) कार की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी अब इसकी जगह ई2ओ प्लस (4-डोर) बेच रही है। महिंद्रा ने ई2ओ हैचबैक को साल 2013 में उतारा था। कंपनी ने इसकी कीमत 5.95 लाख रुपये से 6.25 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी थी। इस कार की टक्कर में कोई इलेक्ट्रिक कार मौजूद नहीं थी। इसके बावजूद भी इस कार को मार्केट से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

loksabha election banner


महिंद्रा ने इसी साल ई2ओ प्लस को उतारा है। यह चार दरवाजे वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक है। इसकी शुरूआती कीमत 5.46 लाख रूपए है, जो 8.46 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह चार वेरिएंट P2 (कमर्शियल), P4, P6 और P8 में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में थ्री-फेज़ AC इंडक्शन मोटर लगी है, जो 25ps की पावर और 70nm का टॉर्क देती है। टॉप वेरिएंट में 41ps की पावर और 91nm का टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। दोनों इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जो अगले पहियों पर पावर देता है।


आपके स्मार्टफोन से लॉक और अनलॉक हो जाएगी कार:

कीमत के आधार पर इस कार की तुलना डीज़ल इंजन वाली मारूति बलेनो, हुंडई एलीट आई-20, होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो से की जा सकती है। कार के फीचर्स की बात करें तो इस कार की सर्विस कब करानी है इसका पता आसानी से चल सकेगा। कार में स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी, रिवर्स पार्किंग कैमरा और फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गयी है। स्मार्ट फोन के जरिये कार को लॉक/अनलॉक किया जा सकता है।

क्या हैं पावर स्पेसिफिकेशन?

e2o plus P2, e2o plus P4, e2o plus P4 के पावर स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं।

- Max. Power - 19 kw@3500 rpm
- Max. Torque - 70 nm@1050 rpm
- Charging Time - 6 hours
- Top speed - 80 kmph


e2o plus P8

- Max. Power : 30 kw@3500 rpm
- Max. Torque : 91 nm@2500 rpm
- Charging Time : 9 hours
- Top speed : 85 kmph


क्या हैं इनकी कीमत:

- e2o P4 : 5.46 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम)
- e2o P6 : 5.95 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम)
- e2o P8 : 8.46 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.