Move to Jagran APP

धड़ल्ले से बिक रही महिंद्रा की XUV700 कार, मात्र 90 दिनों में 14,000 गाड़ियां हुई डिलीवर

महिंद्रा एक्सयूवी700 को 15 अगस्त 2021 को लॉन्च किया गया था इस दमदार कार को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है कंपनी ने शेयर किया है कि उन्होंने इस गाड़ी की 14 हजार यूनिट्स को डिलीवर कर दिया है।

By Atul YadavEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 07:43 AM (IST)
धड़ल्ले से बिक रही महिंद्रा की XUV700 कार, मात्र 90 दिनों में 14,000 गाड़ियां हुई डिलीवर
धड़ल्ले से बिक रही महिंद्रा की XUV700 कार, मात्र 90 दिनों में 14,000 गाड़ियां हुई डिलीवर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा की दमदार एसयूवी Mahindra XUV700 को लंबे इंतजार के बाद पिछले साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। अब गणतंत्र के शुभ अवसर पर कंपनी पुष्टि की कि उन्होंने देश भर में ग्राहकों को 14,000 यूनिट देने के अपने पहले बताए गए उद्देश्य को हासिल कर लिया है। हालांकि, Mahindra XUV700 की वेटिंग पीरियड अभी भी बरकरार है।

loksabha election banner

आपको जानकारी के लिए बता दें, XUV700 2021 में भारतीय कार बाजार में सबसे बड़े लॉन्च में से एक था। तीन-पंक्ति SUV में आकर्षक लुक, फीचर-पैक केबिन और पेट्रोल के साथ-साथ डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया था। एक्सयूवी 700 को कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के लिए बड़े पैमाने पर श्रेय दिया जाता है।

Mahindra XUV700 के कीमतों में वृद्धी

महिंद्रा की XUV700 पेट्रोल की कीमतों में 46k रुपये से लेकर 75k रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह मूल्य वृद्धि 3.52% से 3.68% के बीच है। वहीं, XUV700 डीजल की कीमतों में 48k रुपये से 81k रुपये की वृद्धि की गई है। XUV700 पेट्रोल रेंज अब MX मैनुअल 5-सीटर वेरिएंट के लिए 12.95 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, XUV700 की ऑटोमैटिक रेंज 16.57 लाख रुपये (AX3 ऑटोमैटिक 5-सीटर) से शुरू होती है। लक्जरी पैक के साथ टॉप-स्पेक AX7 ऑटोमैटिक 7-सीटर वेरिएंट 22.04 लाख रुपये में उपलब्ध है।

बेस्ट सेलर बनी ये कार

महिंद्रा XUV700 का मुकाबला Tata Harrier, Hyundai Alcazar, Tata Safari, MG Hector और Jeep Compass से है। यह बहुत तेजी से शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रहा क्योंकि इसका स्पोर्टी स्टाइलिंग और दबंग स्ट्रीट प्रेजेंस इतना जबरदस्त है कि वह लोगों को अट्रैक्ट करता है। XUV700 भी फर्स्ट-इन-सेगमेंट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स) फीचर्स से लैस है। वहीं, सुरक्षा की बात करें तो XUV700 को ग्लोबल NCAP द्वारा इसे 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है। यह इसे देश की सबसे सुरक्षित मिड-साइज SUV बनाती है। परीक्षण रिपोर्ट पिछले साल नवंबर में आई थी, जिसमें XUV700 को एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 4-स्टार मिले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.