Mahindra को मिला ग्राहकों का साथ, भारत में 1% ज्यादा बिकीं कंपनी की कारें
Mahindra की दिसंबर 2019 में कुल 37081 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है जो कि दिसंबर 2018 के मुकाबले 1 फीसद ज्यादा है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने दिसंबर 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। साल के आखिरी महीने में कंपनी की बिक्री में 1 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। दरअसल Mahindra ने दिसंबर 2019 में अपनी कुल 37,081 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की है। वहीं, दिसंबर 2018 में कंपनी के 36,690 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिके थे। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 1 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल 2019 की शुरुआत से ही ऑटो सेक्टर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। ऐसे में साल के आखिरी महीने में Mahindra की बिक्री में आई बढ़ोतरी ने कंपनी के चेहरे पर वापस मुस्कान ला दी है।
पैसेंजर व्हीक्ल
पैसेंजर व्हीक्ल सेगमेंट की बात करें तो इसमें 4 फीसद की बढ़ोतरी आई है जहां दिसंबर 2019 में Mahindra के कुल 15,691 यूनिट्स बिके हैं। वहीं, अगर यूटिलिटी व्हीकल्स की बात करें तो इस सेगमेंट में 10 फीसद की बढ़ोतरी आई है, जहां कंपनी ने दिसंबर 2019 में 15,225 यूटिलिटी व्हीक्ल्स की बिक्री हुई है।
कॉमर्शियल व्हीक्ल
कॉमर्शियल व्हीक्ल सेगमेंट की बात करें तो दिसंबर 2019 में Mahindra के कुल 16,018 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस सेगमेंट में 5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।
एक्सपोर्ट
Mahindta के निर्यात में 30 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने दिसंबर 2019 में अपने 2,149 वाहनों का निर्यात किया है।