नई Mahindra SUV Alturas की टली लॉन्चिंग, भारत में अब 24 नवंबर को होगी लॉन्च
महिंद्रा ने अपनी नई SUV Alturas से पर्दा उठा दिया है।कंपनी इस कार को 24 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। महिंद्रा ने अपनी नई SUV Alturas से पर्दा उठा दिया है। लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद कंपनी ने बताया कि महिंद्रा इस कार को 24 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि, इससे पहले आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी इस कार को 19 नवंबर को लॉन्च करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने नई SUV Alturas की लॉन्चिंग को टाल दिया है। यहां जानना जरूरी है कि महिंद्रा Alturas सांगयोंग की रेक्सटॉन प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। यह कार भारत में SUV 500 के ऊपर रैंक करेगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो नई SUV Alturas में कॉस्मेटिक डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा इसमें कई फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि, इसका ग्रिल पुराने लुक जैसा ही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो नई SUV का नाम Mahindra Alturas होगा। भारत में इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और इसुजु एमयू एक्स से होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Alturas दो वेरिएंट में पेश की जाएगी।
Mahindra Alturas का पहला वेरिएंट 2WD(2 व्हील ड्राइव) सिस्टम पर काम करेगा। जबकि, दूसरा वेरिएंट 4WD(4 व्हील ड्राइव) पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 180.5 HP की मैक्सिमम पावर और 450 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इस कार में मैन्युअल गियर के बजाए 7 स्पीड यूनिट वाले ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन सिस्टम दिया जा सकता है।