Move to Jagran APP

Mahindra Alturas G4 को भारत में मिली सधी शुरुआत, नवंबर महीने में बिके 216 यूनिट्स

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने अपनी पहली फुल-साइज़ प्रिमियम SUV Mahindra Alturas G4 को 24 नवंबर को भारत में लॉन्च किया था

By Shridhar MishraEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 04:17 PM (IST)
Mahindra Alturas G4 को भारत में मिली सधी शुरुआत, नवंबर महीने में बिके 216 यूनिट्स
Mahindra Alturas G4 को भारत में मिली सधी शुरुआत, नवंबर महीने में बिके 216 यूनिट्स

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra Alturas G4 ने भारत में अपना पहला महीना पार कर लिया है। महिंद्रा ऑटोमोटिव ने अपनी पहली फुल-साइज़ प्रिमियम SUV को 24 नवंबर को लॉन्च किया था। नवंबर 2018 में इस SUV के कुल 216 यूनिट्स भारतीय बाजार में बिके हैं। हालांकि, भारतीय बाजार में Fortuner अभी भी सबसे लोकप्रिय SUV है। Fortuner के 1,475 यूनिट्स बिके हैं। यहां ध्यान देना जरुरी है कि कार की सेल्स में 35 फीसद की इयर-टू-इयर गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

नई Mahindra Alturas G4 की शुरुआती दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 26.95 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल के लिए 29.95 लाख रुपए तक जाती है। यह Alturas G4 महिंद्रा की अबतक की सबसे महंगी SUV है।

नई Mahindra Alturas G4 SUV का भारतीय बाजार में Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Isuzu Mu-X और Skoda Kodiaq जैसी कारों से मुकाबला है।

Mahindra Alturas G4 की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 178 bhp का मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको 4-व्हील ड्राइव (4X4) का भी ऑप्शन चुनने को मिलता है।

Mahindra Alturas G4 का इंजन BS-6 मानकों वाला है। इसके पेट्रोल वेरिएंट और मैन्युअल गियरबॉक्स में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, बाद में कंपनी इन वेरिएंट्स की कार पेश कर सकती है।

नई Mahindra Alturas G4 में 8-इंच का टचस्क्रीन मिलता है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें पावर अड्जस्टेबल ड्राइविंग सीट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक्स के साथ 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।

सेफ्टी के लिए नई Mahindra Alturas G4 में 9 एयरबैग्स दिए हैं जो कार के टॉप वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इसके इसमें ABS, EBD और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.