Move to Jagran APP

मेड इन इंडिया हुंडई वर्ना बिक्री के लिए मिडल ईस्ट में हुई उपलब्ध, मारुति सियाज को देगी टक्कर

मेड इन इंडिया हुंडई वर्ना को भारत के चेन्नई प्लांट में बनाकर मिडल ईस्ट निर्यात किया जा रहा है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Tue, 03 Apr 2018 12:26 PM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 12:26 PM (IST)
मेड इन इंडिया हुंडई वर्ना बिक्री के लिए मिडल ईस्ट में हुई उपलब्ध, मारुति सियाज को देगी टक्कर
मेड इन इंडिया हुंडई वर्ना बिक्री के लिए मिडल ईस्ट में हुई उपलब्ध, मारुति सियाज को देगी टक्कर

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई जनरेशन हुंडई वर्ना भारत में पिछले साल लॉन्च की गई थी। अब कंपनी इसे अन्य देशों के बाजारों में भी उतार रही है। हालांकि, दूसरे बाजारों में भी बेची जाने वाली वर्ना को भारत में ही तैयार किया जा रहा है। हाल ही में हुंडई ने मेड इन इंडिया वर्ना को बाहरेन में डेब्यू के साथ मिडल ईस्ट में बिक्री के लिए उतार दिया है। भारत में सी-सेगमेंट सेडान में वर्ना अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी ने मिडल ईस्ट में नई वर्ना की कीमत 4990 बाहरेनी दिनार (करीब 8.59 लाख रुपये) रखी है।

loksabha election banner

नई जनरेशन वर्ना को बाहरेन में हुंडई के चेन्नई प्लांट से निर्यात किया जा रहा है। इस प्लांट में कंपनी राइट और लेफ्ट हैंड ड्राइव दोनों मॉडल्स को बना रही है। भारतीय मॉडल के मुकाबले निर्यात की जा रही वर्ना में भी समान फीचर्स ही दिए जा रहे हैं। कार में नया कास्कैडिंग ग्रिल, बाई-फंक्शन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ LED DRLs, 16 इंच एलॉय व्हील्स, ग्रिल और फॉग लैंप पर क्रोम एक्सेंट्स, LED हेडलाइट्स आदि फीचर्स दिए गए हैं।

2018 हुंडई वर्ना बाहरेन में दो इंजन ऑप्शन 1.4 लीटर MPi पेट्रोल और 1.6 लीटर MPi पेट्रोल दिए गए हैं। 1.4 लीटर फोर-सिलेंडर मोटर 6000rpm पर 99bhp की पावर और 4000rpm पर 132Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, कार में 1.6 लीटर इंजन 6300 rpm पर 121 bhp की पावर और 4850 rpm पर 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने मिडल ईस्ट में भी 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प रखा है।

मारुति सियाज को देगी टक्कर:

हुंडई वर्ना की टक्कर मारुति सियाज से है। मारुति सियाज की शुरुआती कीमत 9.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। सियाज का एस ग्रेड स्पोर्टीयर स्टाइल में है। मारुति सुजुकी सियाज इस वक्त पांच ग्रेड - सिग्मा, डेल्टा, जेटा, अल्फा और एस वेरिएंट में उपलब्ध है। मारुति सियाज एस पेट्रोल और डीजल इंजन मॉडल्स में उपलब्ध है। इसमें लगा K14B 1.4 लीटर VVT पेट्रोल इंजन 91.15hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं 1.3 लीटर DDiS 200 डीजल इंजन 88.47hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.