नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर
टेस्टिंग के दौरान ली गईं स्पाई तस्वीरों के मुताबिक डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट में बेसिक सिल्हूट को बरकार रखा जाएगा जो कि मौजूदा मॉडल में है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 2019 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान पहली बार नजर आई है। आधा ढंका हुआ प्रोटोटाइप मॉडल अगली जनरेशन डिस्कवरी स्पोर्ट SUV से पहले लॉन्च किया जा सकता है, जो कि मौजूदा समय में अंडर डेवेलपमेंट स्टेज पर है। नया जनरेशन मॉडल वर्ष 2020 के अंत तक डेब्यू किया जा सकता है।
टेस्टिंग के दौरान ली गईं स्पाई तस्वीरों के मुताबिक डिस्कवरी स्पोर्ट फेसलिफ्ट में बेसिक सिल्हूट को बरकार रखा जाएगा जो कि मौजूदा मॉडल में है। इसके अलावा नए मॉडल के स्टाइल में अपडेट किया जाएगा और कुछ नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे। हालांकि, यह कहना मुश्किल होगा कि किस तरह से कंपनी का प्रोडक्शन मॉडल होगा। इसके अलावा यह SUV नए फेस के साथ आएगी, इसमें फीचर्स के तौर पर स्लीकर हैडलैंप्स, बोल्डर फ्रंट बंपर और रीडिजाइन LED फॉगलैंप्स दिए जाएंगे।
कार के प्रोफाइल लुक की बात करें तो यह मौजूदा लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसा ही है। हालांकि, इसके प्रोडक्शन मॉडल में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें नए एलॉय व्हील्स भी दिए जाएंगे। कार के रियर सेक्शन में कई अपडेट्स दिए जाएंगे, लेकिन ज्यादा ढंके होने के चलते कार की ज्यादा जानकारियां नहीं मिल पाई हैं। इसके अलावा कार में अपडेटेड टेलगेट, रिवाइज्ड टेललैंप्स, नए रियर बंपर और अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम दिया जाएगा।
लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के फेसलिफ्ट वर्जन में मौजूदा पावरट्रेन ऑप्शन ही बरकार रखा जाएगा। इसके अलावा इस SUV में हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जा सकता है। भारत में मौजूदा डिस्कवरी स्पोर्ट में 2.0 लीटर इन्गेनियम डीजल इंजन दिया गया है, जो दो ट्यून स्टेट्स में बंटा हुआ है। इसमें पहला 147bhp की पावर और 382Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 177bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा डिस्कवरी स्पोर्ट में 2.0 लीटर इन्गेनियम पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 247bhp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
फोटो स्रोत: मोटर वन