Move to Jagran APP

भारत में लॉन्च होगी दुनिया की सबसे तेज SUV, जीप ग्रैंड चिरोकी को देगी टक्कर

लैम्बॉर्गिनी उरुस भारत में 11 जनवरी को लॉन्च लॉन्च की जाएगी। इसका मुकाबला जीप ग्रैंड रिरोकी से होगा

By Ankit DubeyEdited By: Published: Thu, 07 Dec 2017 01:22 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 10:58 PM (IST)
भारत में लॉन्च होगी दुनिया की सबसे तेज SUV, जीप ग्रैंड चिरोकी को देगी टक्कर
भारत में लॉन्च होगी दुनिया की सबसे तेज SUV, जीप ग्रैंड चिरोकी को देगी टक्कर

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। लैम्बॉर्गिनी ने हाल ही में दुनिया की सबसे तेज SUV उरुस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा है। इटली की कार निर्माता कंपनी की यह दूसरी और परफॉर्मेंस SUV है। इस कार को 11 जनवरी 2018 में मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस SUV के ग्लोबल डेब्यू के सिर्फ 38 दिनों बाद ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। 5 सीटर इस SUV को MLB प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल बेंटले बेंटाएगा, पोर्शे कायने और ऑडी Q7 में किया गया है। कंपनी ने लैम्बॉर्गिनी उरुस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20,3000 डॉलर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) रखी है।

loksabha election banner

लैम्बॉर्गिनी उरुस के अगले व्हील में 440mm और पिछले व्हील में 370mm के सिरेमिक ब्रेक लगाए गए हैं। कार में स्टैंडर्ड 21-इंच व्हील्स दिए गए हैं जिन्हें 23-इंच तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस कार को काफी ज्यादा एडवांस और हाईटेक बनाया है। कार में 4.0-लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन लगाया गया है जो कंपनी के इतिहास का पहला टर्बो इंजन है। यह इंजन 641bhp पावर और 850Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस कार को अवेंआडोर और हुराकन के बाद पॉजिशन करेगी। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 3.6 सेकंड़ का वक्त लगता है। वहीं, 200 किमी की रफ्तार पकड़ने में कार को 12.8 सेकंड़ का वक्त लगता है। 8 स्पीड कन्वर्टर गिरबॉक्स से लैस इस SUV की टॉप स्पीड 305kmph है।

जीप ग्रैंड चिरोकी को देगी टक्कर:

लैम्बॉर्गिनी उरुस अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीप ग्रैंड रिरोकी को टक्कर देगी। भारत में ग्रैंड चिरोकी की कीमत 1.07 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है। इस कार में 6.4 लीटर HEMI V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 469bhp की पावर और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन लगाया गया है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 4 सेकंड़ का वक्त लगता है। कंपनी ने इसमें क्वाड्राट्रैक-2 फोर व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया है। इसके साथ ही इसमें बेहतर ब्रेकिंग और हाई परफॉर्मेंस ब्रेम्बो के साथ एक्टिव डंपिंग सस्पेंशन दिया गया है। जीप ग्रैंड चिरोकी SRT में 17 इंच के एलॉय व्हील लगाए गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.