Move to Jagran APP

हैचबैक, सेडान, एसयूवी, जानिये गाड़ियों की कैटेगरी के बारे में सब कुछ

भारत में कई कैटेगरी की कारें मौजूद हैं। आज हम आपको उन कैटेगरिज के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Pramod Kumar Edited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 09:56 AM (IST)
हैचबैक, सेडान, एसयूवी, जानिये गाड़ियों की कैटेगरी के बारे में सब कुछ
हैचबैक, सेडान, एसयूवी, जानिये गाड़ियों की कैटेगरी के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। अगर आप कारों में थोड़ी-बहुत भी दिलचस्पी रखते हैं तो आपने हैचबैक, सेडान, क्रॉसओवर, एसयूवी, एमपीवी जैसे शब्द सुने होंगे। कुछ लोगों को इनका मतलब पता होता है, लेकिन अधिकतर लोगों को इनका मतलब नहीं पता होता। दरअसल, ये सब कारों की कैटेगरी होती है। भारत में कई कैटेगरी की कारें मौजूद हैं। आज हम आपको उन कैटेगरिज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कारों की कैटेगरी और उनके मतलब-

loksabha election banner

हैचबैक

हैचबैक कारें वो कारें होती हैं जो जिसमें 4 डोर होते हैं। इनके डोर सामने की तरफ भी खुलते हैं। ऑल्टो 800, स्विफ्ट, रेनो क्विड 4 डोर हैचबैक कारों के उदाहरण हैं। ऐसा नहीं है कि हैचबैक कारें सिर्फ 4 डोर के साथ ही आती है। कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों में 2 डोर होते हैं। मिनी कूपर एस 3 डोर को इसके उदाहरण के तौर पर देख सकते हैं।

सेडान

इन कारों को सैलून नाम से भी जाना जाता है। इसमें भी हैचबैक की तरह 4 डोर होते हैं, लेकिन इनमें सामान रखने की भी अच्छी जगह होती है। इसलिए इन्हें इंजन, पैसेंजर और कार्गो के तीन हिस्सों में बांटा गया है। उदाहरण के तौर पर इसमें होंडा अमेज, सिटी और मारुति सियाज को देख सकते हैं। सेडान कारों की भी कई कैटेगरी होती हैं जैसे कॉम्पैक्ट, सब-कॉम्पैक्ट और फास्टबैक आदि।

SUV

इस नाम से अधिकतर लोग वाकिफ होंगे। SUV का मतलब होता है स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल। ये कारें हैचबैक और सेडान कारों से बड़ी होती है। महिंद्रा स्कॉर्पियो, फॉर्च्यूनर, एंडेवर आदि इसके उदाहरण हो सकते हैं। ये बॉडी ऑन फ्रेम चेसिस पर बनी होती हैं। बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ये ज्यादा जर्क सह सकती हैं।

MPV

MPV का मतलब मल्टी पर्पज व्हीकल होता है। इन्हें MUV (मल्टी यूटिलिटी व्हीकल) भी कहा जाता है। इन्हें सवारियों के साथ-साथ सामान ले जाने के लिए डिजाइन किया जाता है। इनमें सामान रखने के लिए काफी स्पेस होता है। ये 5 और 7-8 सीटर लेआउट के साथ आती है। इसके उदारण के तौर पर हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा मराजो को देखा जा सकता है।

क्रॉसओवर

जैसा नाम से साफ है इसमें दो कैटेगरी वाली खूबियां होती हैं। क्रॉसओवर कारों में हैचबैक और एसयूवी की खासियतें मिलती हैं। ये सॉफ्ट राइडिंग के लिए डिजाइन की गई होती है। मारुति सुजकी S-Cross और वोल्वो S60 को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है।

कन्वर्टिबल

कन्विर्टिबल कारें कई लोगों का सपना होती है। इन कारों में रूफ हटाने और लगाने का ऑप्शन होता है। इनकी रूफ फिक्स नहीं होती है। यह फीचर महंगी कारों में मिलता है। फरारी कैलिफोर्निया, ऑडी A3 कैब्रियोलेट इसके उदाहण हैं। इन कारों को कैब्रियोलेट और रोडस्टर भी कहा जाता है।

कूपे

इन कारों में दो डोर और फिक्स रूफ होती है। हालांकि कई कूपे कार 4 डोर ऑप्शन के साथ भी आती है। स्पोर्टी लुक वाली इन कारों में बाकी कारों की तुलना में कम स्पेस होता है। इसके उदाहण फोर्ड मस्टैंग, ऑडी R8 आदि हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.