इस महीने ये 2 दमदार कारें भारत में होंगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?
Kia Seltos और Hyundai Grand i10 Nios ये दोनों ही कारें इस महीने होने वाली सबसे बड़ी लॉन्च में से एक हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kia Seltos और Hyundai Grand i10 Nios ये दोनों ही कारें इस महीने होने वाली सबसे बड़ी लॉन्च में से एक हैं। Kia Seltos जहां भारत में Kia Motors की सबसे पहली SUV है तो वहीं, Grand i10 Nios कंपनी की सबसे लोकप्रिय हैचबैक का तीसरा जेनरेशन है। आज हम आपको उन हैचबैक और SUV से जुड़ी सभी छोटी और बड़ी बातों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा यह भी जानें कि भारतीय बाजार में इनकी कीमत क्या हो सकती है। (नई कार और बाइक खरीदने से पहले नीचे दिए वीडियो को जरूर देखें...)
Kia Seltos
Kia Motors अपनी Kia Seltos को भारत में 22 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की सबसे पहली SUV का कॉन्सेप्ट मॉडल 2018 Auto Expo में पेश किया गया था। इसके बाद से ही Kia Seltos का इंजतार किया जा रहा था।
इसमें आपको Normal, Eco और Sports जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे। इस SUV में BS6 मानक वाला इंजन दिया गया है। Kia Seltos इस सेगमेंट में पहले 1.4-L टर्बो GDI इंजन के साथ आएगी। इसमें IVT, 6AT, 7DCTऔर 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद की जा रहा है कि कंपनी इसे 11 से 18 लाख रुपये के आस-पास लॉन्च कर सकती है।
(भारत में बदल गए ट्रैफिक के सारे नियम, अब 10 गुना ज्यादा कटेगा चालान...)
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios भारतीय बाजार में 20 अगस्त को लॉन्च होगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जहां ग्राहक इसे 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी की नई हैचबैक Hyundai i10 की तीसरी जेनरेशन कार है।
इसके एक्सटीरियर की बात करें Grand i10 के मुकाबले इसका लुक काफी अलग है। कंपनी ने इसमें स्पोर्टी टच दिया है। इसकी डिजाइन कुछ हद तक Hyundai Santro से प्रेरित है। इसमें कैस्केडिंग ग्रिल दी गई है, जिससे इसका फ्रंट लुक काफी शानदार लग रहा है। इसके रियर में चौड़ा बंपर दिया गया है, जो मौजूदा वर्जन के मुकाबले थोड़ा नीचे है।
इसके इंटीरियर की बात करें, तो इसमें आपको नया डैशबोर्ड और 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। हालांकि, इसमें क्या फीचर्स दिए जाएंगे इसकी जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है। इसके अलावा इसमें कैसा इंजन यह भी अभी नहीं पता है। हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है। इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए आपको 20 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप