Kia ने शुरू की Carens CNG और Carnival Hybrid की प्री-बुकिंग, मिलेंगे ये बड़े अपडेट्स
Kia Carnival Bookings: किआ इंडिया के कैरेंस सीएनजी, Carens Clavis और Carnival Limousine Hybrid की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India ने अपने अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क के जरिए Carens CNG, Carens Clavis CNG और Carnival Limousine Hybrid के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस नए वेरिएंट्स के आने के Kia की थ्री-रो MPV लाइन-अप में फैक्ट्री-फिडेट CNG और हाइब्रिड इंजन के विकल्प शामिल हो गए हैं।
इंजन और CNG टैंक
G1.5 6MT पर आधारित Carens और Carens Clavis CNG में 60 लीटर टैंक वाला फैक्ट्री-फिडेट CNG किट मिलेगा। Carens CNG और Carens Clavis CNG दोनों वेरिएंट्स में 16-इंच के पहिए और 16-इंच के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बता दें कि, CNG फ्यूल चेंज स्विच और CNG DTE लॉजिक के साथ 4.2 इंच का कलर TFT MID सीएनजी को और बेहतर बनाता है।
Carens CNG प्रीमियम (O) G1.5 6MT में उपलब्ध होगी जबकि Carens Clavis CNG, HTE और HTE (O) G1.5 6MT में पेश की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis CNG जल्द होगी भारत में लॉन्च, 4 सिलिंडर इंजन के साथ मिलेगी 25 तक की माइलेज
Carnival Limousine हाइब्रिड और वेरिएंट
G1.6T 6AT पर आधारित Carnival Limousine Hybrid को लिमोसिन+ ट्रिम में पेश किया जाएगा जो Kia के प्रीमियम MPV पोर्टफोलियो में एक नया हाइब्रिड इंजन विकल्प लेकर आता है। यह हाइब्रिड मॉडल प्रीमियम कंफर्ट, स्पेस और सुविधा देता है। इसके अलावा, इसमें 18-इंच के क्रिस्टल कट डुअल टोन एयरो अलॉय व्हील, एक्टिव एयर फ्लैप्स और वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम दिए गए हैं।
इंटीरियर और फीचर्स
इसमें एक स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर मिलता है जिसपर AQI डिस्प्ले दिखाई देता है। इसके अलावा, हाइट-एडजस्टेबल सीट बैक टेबल के साथ वायरलेस चार्जिंग, मोनोटोन एंबिएंट लाइटिंग, कप-होल्डर और लेदरेट रैप्ड डोर ट्रिम्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Kia ने खोले Offers के दरवाजे, गाड़ियों पर मिल रहा लाखों रुपये का Discount, किस गाड़ी पर मिल रही बंपर छूट?
