Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karva Chauth Special: इस करवाचौथ अपनी पत्नी को दे सकते हैं ये Electric Scooters, मिलेगी 212 किमी की रेंज!

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 09:30 AM (IST)

    Ola S1 Pro में 3.97kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया जाता है। Ola S1pro की टॉप स्पीड 116 किलो मीटर प्रति घंटे की है। जो कि बेस्ट इन सेग्मेंट हैं। वहीं ड्राइविंग रेंज की बात करें तो ये भारत में सिंगल चार्ज पर 181 km की धांसू ड्राइविंग रेंज देता है जो इसे देशा का दूसरा सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला ई-स्कूटर बनाता है।

    Hero Image
    you can Gift these electric scooters to your wife.

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ आने में महज कुछ ही दिन शेष है। अगर आप अपनी पत्नी को खुश रखना चाहते हैं तो आप अपनी पत्नी को बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यहां शेयर करने जा रहे हैं उन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जिनको देश में सबसे अधिक प्यार मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ola S1 Pro

    Ola S1 Pro में 3.97kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक दिया जाता है। Ola S1pro की टॉप स्पीड 116 किलो मीटर प्रति घंटे की है। जो कि बेस्ट इन सेग्मेंट हैं। वहीं ड्राइविंग रेंज की बात करें तो ये भारत में सिंगल चार्ज पर 181 km की धांसू ड्राइविंग रेंज देता है, जो इसे देशा का दूसरा सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने वाला ई-स्कूटर बनाता है।

    Ather 450X - 146 km

    एथर 450X 146 किमी की प्रमाणित रेंज के साथ आता है और यह 3.7 kWh बैटरी द्वारा संचालित है। इसकी अधिकतम गति 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

    Hero Vida V1 Pro - 165 km

    हीरो मोटोकॉर्प का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Pro, फुल चार्ज पर 165 किमी की IDC रेंज देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है। यह 3.94 kWh बैटरी पैक से लैस है।

    Simple One

    सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर ARAI-प्रमाणित रेंज 212 किमी है, जो इसे भारत में सबसे लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। यह 4.8 kWh की बैटरी पैक से लैस है। इसकी अधिकतम गति 105 किमी प्रति घंटा है।