विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2021 Jeep Gladiator Willys से उठा पर्दा, जबरदस्त ऑफ-रोडिंग फीचर्स से होगी लैस

By Vineet SinghEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2020 05:18 PM (IST)

2021 Jeep Gladiator Willys में लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल रुबिकन क्रैब रॉक रेल शॉक अब्जार्बर 32-इंच ऑफ रोड टायर का इस्तेमाल ...और पढ़ें

Jeep 2021 Gladiator Willys से उठा पर्दा
Jeep 2021 Gladiator Willys से उठा पर्दा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Jeep ने ग्लेडिएटर स्पोर्ट और स्पोर्ट एस पर आधारित 2021 Jeep Gladiator Willys नाम का एक नया वेरिएंट पेश किया है। आपको बता दें कि नई 2021 ग्लेडिएटर विलीज ऑफ-रोडिंग के मामले में पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गई है और अब ड्राइवर्स को इसे चलाने के दौरान अलग और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। Jeep Gladiator Willys 2021 एक 4X4 ऑफ रोड एसयूवी है जो पहले से कहीं ज्यादा अग्रेसिव दिखाई दे रही है।

जीप ग्लैडिएटर विलीस में लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, रुबिकन क्रैब रॉक रेल शॉक अब्जार्बर, 32-इंच ऑफ रोड टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कार को अधिक पॉवर देने के लिए कमांड ट्रैक 4X4 पार्ट-टाइम पावरट्रेन दिया गया है। इसमें विलीस हुड डेकल, हेरिटेज 4X4 टेलगेट डेकल, 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील, ग्रे पैड और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में ग्राहकों को ऑल रेजिस्टेंट कार्पेट वेदर, 7-इंच का हेड यूनिट डिस्प्ले (Sport S वेरिएंट के लिए) कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ दिया गया है।

इंजन और पावर की बात करें तो एसयूवी में 3.6-लीटर का पेंटास्टार V6 इंजन लगाया गया है जो 285 की मैक्सिमम पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। नई Gladiator Willys के इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

नए जीप ग्लैडिएटर विलीस को 8 रंग विकल्प में उपलब्ध किया जाएगा। फिलहाल यह कार अमेरिका में बिक्री की लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।