यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर लगेंगे ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स, कंपनी ने Statiq से किया समझौता
IOCL ने अपने नेटवर्क के अंदर प्रमुख स्थानों पर 18 नए स्टेटिक चार्जर्स 30kW और 60kW फास्ट चार्जर्स के एसोर्टेड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। स्टेटिक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) का टेंडर जीता है, जहां आईओसीएल देश भर के 18 प्राइम लोकेशन पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापिक करने के लिए स्टेटिक से हाथ मिलाया है। चार्जिंग इंफ्रा पर तेजी से काम करने वाली कंपनी स्टेटिक ईवी चार्जिंग सॉल्यूशन पर तेजी से काम कर रही है।
आईओसीएल ने 2046 तक जीरो एमिशन का टारगेट पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, जिसके लिए कंपनी ने 2 ट्रिलियन रुपये का बजट तैयार रखा है। इसके अलावा, आईओसीएल कई एमिशन मिटिगेशन चैनल- जैसे कि बॉयोफ्यूल, ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूअल आदि पर काम कर रही है।
IOCL ने अपने नेटवर्क के अंदर प्रमुख स्थानों पर 18 नए स्टेटिक चार्जर्स, 30kW और 60kW फास्ट चार्जर्स के एसोर्टेड ब्लेंड को 4-पहिया वाहनों के उपयोग के लिए स्थापित करने की योजना बनाई है। इन जगहों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी और उन्हें बिना चार्जिंग की चिन्ता किए सफर करने मे मजा आयेगा। चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से वे हमेशा Statiq के साथ अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।
कंपनी का बयान
स्टेटिक के कॉरपोरेट अफेयर्स एंड गवर्नमेंट रिलेशन के प्रमुख अमन रहमान का कहना है कि IOCL न केवल ईंधन बाजार मे सबसे बड़ी कम्पनी है, बल्कि जब कार्बन एमिशन को कम करने की बात आती है तो इस मामले मे कम्पनी सबसे आगे रहती हैं। वे जैसा कहते हैं वैसा करते भी हैं। ऐसी कम्पनी के साथ टेंडर जीतना वाकई मे गर्व की बात है।
टेंडर के माध्यम से वे जो 18 स्टेटिक ईवी चार्जर खरीदेंगे, उनकी पहुंच काफ़ी दूर तक होगी और हम कई 4-व्हीलर कंपनियों से भी जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि यह उनके लिए भी फायदेमंद होगा। इस तरह की जीत स्टेटिक के लिए बेहद रणनीतिक है, क्योंकि इससे हमें ईवी इकोसिस्टम को मजबूती से बढ़ाने में मदद मिलती है। हम ऐसे कई और चीज़ों को अमल मे लाने के लिए तैयार है। हम हर किसी को एक सस्ती, सुलभ और बेहतरीन इलेक्ट्रिक चार्जिंग सुविधा देना चाहते हैं।
IOCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा कि IOCL में हमने अपनी कार्बन न्यूट्रालिटी को सही तरीके से शुरू किया है। हमारी योजना थी कि हम एक सक्षम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पार्टनर ढूंढें, स्टेटिक के इस टेंडर को जीतने के बाद हमारी यह तलाश खत्म हुई। स्टेटिक हमें गुणवत्तापूर्ण मेड-इन-इंडिया ईवी चार्जर प्रदान करेगा। इससे हमें आम जनता तक स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव लाने के संदेश को एक आसान तरीके से फैलाने में मदद मिलेगी।
