Move to Jagran APP

दुश्मन के होश उड़ा देती हैं ये 5 गाड़ियां, बम से लेकर गोलियों तक का नहीं पड़ता है असर

Army Day के मौके पर जानें मुश्किल जगहों पर कौन सी 5 गडियों का इस्माल करती है Indian Army

By Shridhar MishraEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 05:25 PM (IST)
दुश्मन के होश उड़ा देती हैं ये 5 गाड़ियां, बम से लेकर गोलियों तक का नहीं पड़ता है असर
दुश्मन के होश उड़ा देती हैं ये 5 गाड़ियां, बम से लेकर गोलियों तक का नहीं पड़ता है असर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। यह सबसे ताकतवर फाइटिंग फोर्सेज में से एक है। भारतीय सेना (Indian Army) को मजबूत बनाने का काम कई व्हीकल्स कर रह हैं जिनमें कार, बाइक, ट्रक और टैंक शामिल हैं। आज हम आपको उन गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मुश्किल से मुश्किल भरे जगहों पर भारतीय सेना की मदद करती हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आप अंदाजा लगा सकेंगे कि वो कौन सी गाड़ियां हैं जिन पर इंडियन आर्मी भरोसा करती है। खास बात यहां यह है कि इनमें ज्यादा तर TATA और Maruti Suzuki की गाड़ियां शामिल हैं। तो चलिए शुरू करते हैं आज का हमारा सफर और आर्मी दिवस पर जानते हैं कि कौन सी गाड़ियां हैं इंडियन आर्मी की पसंद,

loksabha election banner

Tata Merlin LSV

Tata Merlin LSV (Light Support Vehicle) को खास तौर पर इंडियन आर्मी के लिए तैयार किया गया है। इसे Tata मोटर्स बनाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें Merlin और TATA Safari Storme कंपनी की बेहतरीन आर्मी व्हीकल्स में से एक हैं। सुरक्षा के लिए Merlin LSV में 7.6 मिलीमीटर का मशीन गन और 40 मिलीमीटर का ऑटोमैटिक ग्रैनेड लॉन्चर इंस्टॉल्ड किया गया है। इसमें STANAG 4569 Level-1 प्रोटेक्शन दिया गया है। NATO स्टैंडर्ड्स के हिसाब से यह सबसे ज़्यादा सुरक्षित आर्मी व्हीकल है।

Viper

Viper का इस्तेमाल डिफेंस और अटैक दोनों के लिए किया जाता है। भारतीय सेना की भरोसेमंद इस गाड़ी को Shri Lakshmi Defence Solutions कंपनी बनती है। यह हाई आर्म्ड व्हीकल है। इसमें बुलेट, लैंड माइन और ब्लास्ट प्रूफ जैसी खासियतें हैं जो मुश्किल जगहों पर भारतीय सेना की मदद करती है। इस गाड़ी में 6 कमांडोज़ के बैठने की जगह होती है। इस गाड़ी की इनल वाल बैलिस्टिक ब्लैंकेट्स की बनी हुई है, जो बम से बम से होने वाले हमलों में भारतीय जवानों की जान बचाती है। इसका लोअर पैनल बुलेटप्रूफ शील्ड है जिसे सेना इंसर्जेन्सी ऑपेरशन के समय इस्तेमाल करती है।

TATA MPV

TATA MPV (Mine Protected Vehicle) को Tata Motors बनाती है। TATA MPV में 4×4 व्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन मिलता है। यह गाड़ी बुलेटप्रुफ, लैंड माइन और ग्रेनेड प्रूफ कैपेबिलिटीज से लैस है। यानी इस पर गोलियों, बम और माइन्स का कोई भी असर नहीं पड़ता है। इसमें पावर के लिए 242 bhp का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है। इस गाड़ी का इस्तेमाल माइन प्रूफ ट्रांसपोर्ट व्हीकल के तौर पर होता है। इसका इस्तेमाल इंसर्जेन्सी ऑपरेशन के लिए किया जाता है।

Mahindra Marksman

Mahindra Marksman को Mahindra बनाती है। 26 /11 मुंबई हमलों के बाद इसका और भी ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। Marksman का इस्तेमाल इंडियन आर्मी के साथ-साथ कोलकत्ता पुलिस भी करती है। इसके अलावा Marksman का इस्तेमाल काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन में भी किया जाता है। इसमें 2.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन फिट किया गया है। इसमें 6 लोगों की जगह होती है। इसकी स्पीड 120 kmph की है। Mahindra Marksman देश की हाईटेक आर्म्ड व्हीकल्स में से एक है। भारतीय सेना ज्यादा तर इसका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में करती है।

Ashok Leyland MBPV

यह आर्मी की तरफ से ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाली व्हीकल्स में से एक है। इसमें ब्लास्ट प्रूफ प्रोटेक्शन दिया गया है। इस MBPV में 8 किलोग्राम का TNT एक्सप्लोसिन इनस्टॉल किया गया है। इसमें 360-डिग्री PTZ कैमरा दिया गया है, जो सर्विलांस में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एक घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.