180 किलोमीटर तक बिना रुके चलती हैं ये बाइक्स, मोबाइल से कर सकते हैं कंट्रोल
Revolt RV 400 और Revolt RV 300 ये दोनों ही देश की पहली Electric Motorcycles हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज हम आपको दो ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होने का खिताब मिल चुका है। ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि ये सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक्स, तो आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। इन बाइक्स के कई फीचर्स को आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा ये बाइक्स आपको पिछले सभी यात्राओं की जानकारी देते हैं। इन बाइक्स में आपको शानदार रेंज मिलता है, जहां एक बार फुल चार्ज करने पर ये बाइक्स 180 किलोमीटर तक बिना रुके चल सकती हैं। इन बाइक्स में ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है, जहां यह बाइक आपके बाइक चलाने के स्टाइल को भी मॉनिटर करती हैं।
रेंज
- Revolt RV 400 में 156 किलोमीटर तक का रेंज मिलता।
- Revolt RV 300 में 180 किलोमीटर तक का रेंज मिलता है।
रेंज का मतलब एक बार में फुल चार्ज करने पर ये बाइक्स कितने किलोमीटर तक चलेंगी।
टॉप स्पीड
- Revolt RV 400 में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
- Revolt RV 300 में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।
वजन
- Revolt RV 400 का वजन 108 किलोग्राम है।
- Revolt RV 300 का वजन 101 किलोग्राम है।
मोड्स
Revolt RV 300 और Revolt RV 400 दोनों ही बाइक्स में ECO, Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं।
मोड्स और रेंज
- Revolt RV 400 का ECO मोड 45 Kmph की टॉप स्पीड और 180 km का रेंज। Normal मोड 65Kmph की टॉप स्पीड और 110 km का रेंज। Sport मोड 65Kmph की टॉप स्पीड और 80 km का रेंज देता है।
- Revolt RV 400 का ECO मोड 25 Kmph की टॉप स्पीड और 180 किलोमीटर का रेंज। Normal मोड 45Kmph की टॉप स्पीड और 110km का रेंज। Sport मोड 65Kmph की टॉप स्पीड और 80km का रेंज मिलता है।