खत्म हुआ Maruti Suzuki का 9 महीने लंबा वनवास, क्या ऑटो इंडस्ट्री के वापस लौटे अच्छे दिन?
इस साल लगातार गिरावट का सामना कर रही Maruti Suzuki का नवंबर महीने में 4 फीसद प्रोडक्शन बढ़ा है
नई दिल्ली, ऑटो सेक्टर। क्या ऑटो सेक्टर की सुस्ती खत्म हो गई है? क्या ऑटो इंडस्ट्री के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं? ये कुछ ऐसे सवाल है जो Maruti Suzuki के प्रोडक्शन ग्रोथ को सुनकर आप भी करने लगेंगे। दरअसल 9 महीनों के बाद देश की सबसे बड़ी कार कंपनी की प्रोडक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर महीने में मारुति सुजुकी के प्रोडक्शन में 4 फीसद की बढ़त आई है। दरअसल मांग में आई गिरावट के चलते लगातार 9 महीनों से Maruti Suzuki India (MSI) ने अपने प्रोडक्शन को घटा रखा था, लेकिन नवंबर 2019 में कंपनी ने अपने प्रोडक्शन को 4.33 फीसद बढ़ा दिया है। आसान भाषा में समझें तो नवंबर महीने में मारुति की 4 फीसद गाड़ियां ज्यादा बनी हैं।
Maruti Suzuki ने नवंबर महीने में कितनी गाड़ियां बनाई?
नवंबर 2019 में Maruti Suzuki के कारखानों में 1,41,834 गाड़ियां बनी हैं। जबकि, नवंबर 2018 में कंपनी ने 1,35,946 गाड़ियों का प्रोडक्शन किया था।
पैसेंजर गाड़ियां कितनी बनी?
नवंबर 2019 में Maruti Suzuki के 1,39,084 पैसेंजर व्हीकल्स का प्रोडक्शन हुआ है। वहीं, नवंबर 2018 में कंपनी के 1,34,149 पैसेंजर व्हीकल्स का प्रोडक्शन हुआ था।
मिनी और कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट की बात करें तो Alto, नई WagonR, Celerio, Ignis, Swift, Baleno और Dzire के नवंबर 2019 में 1,02,185 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ है। वहीं, नवंबर 2018 में इनके 95,883 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। पिछले साल के मुकाबले इस सेगमेंट में 6.5 फीसद का प्रोडक्शन बढ़ा है। हालांकि, मिनी सेगमेंट में Alto और S-Presso के प्रोडक्शन में कमी आई है, जहां नवंबर 2019 में इसके 24,052 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ है। जबकि, नवंबर 2018 में इसके 30,129 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था।
यूटिलिटी व्हीकल्स जैसे Vitara Brezza, Ertiga और S-Cross के प्रोडक्शन में 18 की बढ़त आई है, जहां नवंबर 2019 में इसके 27,187 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ है। जबकि, नवंबर 2018 में इसके 23,038 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था।
मिड-साइज सिडान Ciaz का प्रोडक्शन 1460 से बढ़कर नवंबर 2019 में 1,830 यूनिट्स हो गया है। वहीं, लाइट कॉमर्शियल व्हीकल Super Carry की प्रोडक्शन 1797 से बढ़कर 2,750 यूनिट्स हो गई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर 2019 में कंपनी ने अपने प्रोडक्शन को 20.7 फीसद घटा दिया था, जहां 1,19,337 यूनिट्स बनाए गए थे। वहीं, सितंबर महीने में कंपनी ने 17.48 फीसद प्रोडक्शन घटा दिया था, जहां इसके 1,32,199 बने थे।