ICC World Cup 2019: मिलिए उस 'दर्शक' से जिसने देखे वर्ल्ड कप के सारे मैच
ICC World cup 2019 में आज World cup 2019 में India Vs New Zealand का मैच है जहां सबकी निगाहें Rohit Sharma और Virat Kohli जैसे प्लेयर्स पर होंगी लेकिन एक ऐसा भी फैन है जिसने सारे
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ICC World cup 2019 अपने आखिरी दौर में आ गया है। आज World cup 2019 में India Vs New Zealand का मैच है, जहां सबकी निगाहें Rohit Sharma (रोहित शर्मा), (Virat Kohli) विराट कोहली, (MS Dhoni) महेंद्र सिंह धोनी से लेकर (Jaspreet Bumrah) बुमराह पर टिकी होंगी। ऐसे में IND Vs NZ के मैच को लेकर भारतीय दर्शकों ने दुआएं और प्रार्थना शुरू कर दी हैं, लेकिन इस मैच में एक दर्शक ऐसा भी है जो खामोशी से इस मैच को देखेगा। दरअसल हाल ही में आपने 87 साल की दादी और इस सीरीज की सबसे लोकप्रिय फैन Charulata Patel को देखा होगा। Charulata Patel उन फैन्स में से एक हैं जो रातों-रात सोशल मीडिया और ऑन लाइन इंटरनेट पर छा गईं, लेकिन एक ऐसा भी फैन है जिस पर आपने शायद ही ध्यान दिया हो।
Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
आज हम आपको ICC World cup 2019 के एक ऐसे दर्शक के बारे में बताने जा रहे हैं जो CWC 2019 के सारे मैचों में मौजूद था। हालांकि, यह बात और है कि इस दर्शक पर आपका शायद ही ध्यान गया हो। तो चलिए अब सारे सस्पेंश को खत्म करते हुए हम आपको World cup 2019 के सबसे बड़े सुपर फैन 2019 Nissan Kicks के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल Nissan Kicks 2019, ICC Cricket World Cup 2019 की ऑफिशियल कार है। 30 मई से शुरू हुआ यह वर्ल्डकप 14 जुलाई 2019 तक चलेगा। 2019 Cricket World Cup की ऑफिशियल कार होने के नाते Nissan Kicks का भारत में ट्रॉफी टूर भी हुआ था, जहां ICC Cricket World Cup की ट्रॉफी को लेकर यह कार भारत के 8 बड़े शहरों में पहुंची थी। यह ट्रॉफी टूर मुंबई से शुरू हुआ था जो पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली/एनसीआर तक चला।
Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
यह पहली बार नहीं है जब Nissan ने ICC के साथ साझेदारी की है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने पहले भी ICC के साथ 8साल की साझेदारी की थी। इसके अलावा Nissan, UEFA Champions League, City Football Group और FIA Formula E जैसे इवेंट का भी हिस्सा रह चुकी है।
- परफॉर्मेंस- 2019 Nissan Kicks में लगा 1.5 लीटर H4K पेट्रोल इंजन 104bhp की पावर और 142Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5 लीटर K9K डीजल इंजन 108bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- ट्रांसमिशन- 2019 Nissan Kicks पेट्रोल इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वहीं, डीजल में 6-स्पीड यूनिट दी गई है।
- कीमत- 2019 Nissan Kicks की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 14.65 लाख रुपये तक जाती है।
- डायमेंशन- 2019 Nissan Kicks की लंबाई 4384 मिलीमीटर, चौड़ाई 1813 मिलीमीटर और ऊंचाई 1656 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2673 मिलीमीटर है। जबकि, ग्राउंड क्लियरेंस 210 मिलीमीटर है।
यह भी पढें:
सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण
10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना
ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण