Hyundai Venue को मिला नया रिमोट इमोबिलाइजर फीचर, चोरी से बचाएगा आपकी कार
Hyundai Venue Engine Remote Immobiliser: हुंडई ने वेन्यू और वेन्यू एन-लाइन के लिए नया रिमोट इममोबिलाइजर फीचर पेश किया है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai Motor India ने Venue और Venue N Line के लिए एक नया कनेक्टेड सिक्योरिटी फीचर पेश किया है जिसकी मदद से गाड़ी मालिक स्मार्टफोन की मदद से अपनी पार्क की गई गाड़ी को दूर से ही लॉक कर सकता है। Hyundai Bulelink Remote Immobiliser नाम के इस फीचर को कंट्रोलर OTA सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए रोल-आउट किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि, इसे चोरी रोकने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैसे करता है काम?
Hyundai Bluelink स्मार्टफोन ऐप के जरिए रिमोट इममोबिलाइजर को सीधे ऑन किया जा सकता है। जब इसे गाड़ी पार्क होने के दौरान चालू किया जाता है तो गाड़ी के कुछ फीचर्स काम करना बंद कर देते हैं और बिना परमिशन के Venue को दोबारा स्टार्ट नहीं किया जा सकता। अगर मालिक को शक हो कि गाड़ी पहले ही चोरी हो चुकी है तो दूसरा ऑप्शन भी है।
गाड़ी पार्क करते समय इस ऑन किए जाने पर भी ब्लूलिंक एप के जरिए इममोबिलाइजर को एक्टिवेट किया जा सकता है।
चलती गाड़ी में सेफगार्ड
Hyundai ने एक जरूरी सुरक्षा सावधानी जोड़ी है। Remote Immobiliser चलती हुई गाड़ी को रास्ते में नहीं रोकेगा और न ही बंद करेगा। इसके बजाय, गाड़ी के बंद होने के बाद उसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सकेगा। चोरी जैसी स्थिति में यह बहुत ही काम का साबित हो सकता है क्योंकि मालिक को इममोबिलाइजर एक्टिवेट करने से पहले ब्लूलिंक सेंटर से संपर्क करने की जरूरत नहीं है।
Hyundai Blue link की मदद से लाइव व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग भी देता है जो मालिकों और कानून प्रवर्तन (Law Enforcement)को गाड़ी का पता लगाने में मदद कर सकता है।
किन वेरिएंट्स को मिला ये फीचर?
यह फीचर वर्तमान में ccNC equipped Venue HX10 और Venue N Line N10 वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। Hyundai का कहना है कि नवंबर 2025 से बिकने वाले इन वेरिएंट के सभी योग्य यूनिट्स को बिना किसी वर्कशॉप जाए OTA अपडेट के जरिए रिमोट इममोबिलाइज मिल जाएगा। सितंबर 2026 से Remote Immobiliser को ccNC equipped Venue Venue HX10 और N Line N10 वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है।
