हुंडई ला रही है 4 नई गाड़ियां, अब होगा तगड़ा मुकाबला
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अब अगले साल तक भारत में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है
नई दिल्ली: भारत में एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को लेकर अब देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अब अगले साल तक भारत में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इन चारों मॉडल्स में 2 मॉडल्स अपग्रेड होंगे जबकि अन्य दो एक-दम नए होंगे। आइये एक नज़र डालते हैं इन मॉडल्स पर...
1. हुंडई क्रेटा
हुंडई फेसलिफ्ट क्रेटा को 2017 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। नई क्रेटा के इंजन में कोई बदलाव नहीं होने की ख़बर है। क्रेटा पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प में मिलेगी। इतना ही नहीं क्रेटा 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी होगी।
संभावित | जून 2017 |
अनुमानित कीमत | 9.33 लाख से 14.65 लाख रुपये |
इंजन | 1.6-लीटर डीज़ल, 1.6-लीटर पेट्रोल |
2. हुंडई कार्लिनो
हुंडई ने कार्लिनो को ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया था। इस कार का कोड HND14 है। कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की इस कार का मुकाबला भारत में मारुति सुजुकी की विटारा-ब्रेजा, फोर्ड की ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा की TUV300 से होगा।
संभावित | दिसंबर 2017 |
अनुमानित कीमत | 6.30 से लेकर 8.90 लाख रुपये |
इंजन | 1.0 टर्बो पेट्रोल, 1.4 लीटर डीज़ल |
3. हुंडई टूसों
हुंडई नई टूसों को इस महीने की 14 तारीख को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हुंडई नई टूसो को सैंटा फे और क्रेटा के बीच रखेगी। भारत में इसकी अनुमाति कीमत 18 से 25 लाख के बीच हो सकती है। पावर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टूसो नए 2.0 लीटर डीज़ल इंजन के साथ आ सकती है, जो 179bhp की पावर के साथ 400nm का टार्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गीयर बॉक्स लगा होगा।
संभावित | नवंबर 14, 2016 |
अनुमानित कीमत | 17 लाख से लेकर 22 लाख रुपये |
इंजन | 2.0-लीटर डीज़ल |
4. हुंडई सैंटा-फे का नया अवतार
हुंडई अपनी सबसे महंगी लग्ज़री SUV सेंटा-फे का नया अवतार भी लॉन्च करने की तैयारी में है। अपने पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके इंटीरियर में काफी नयापन देखने को मिल सकता है साथ ही इंजन को पहले से ज्यादा बेहतर और पॉवरफुल बनाने की कोशिश होगी।
संभावित | मई 2017 |
अनुमानित कीमत | 27 लाख रुपये से लेकर 31 लाख रुपये |
इंजन | 2.2 लीटर डीज़ल |