Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai भारत में 2030 तक लॉन्च करेगी 26 गाड़ियां; EV, हाइब्रिड से लेकर फेसलिफ्ट मॉडल तक शामिल

    Hyundai upcoming cars हुंडई 2030 तक भारतीय बाजार में 26 नई गाड़ियाँ लॉन्च करने की योजना बना रही है जिसमें ICE इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल शामिल हैं। कंपनी Bayon Crossover और नई जनरेशन Venue जैसी ICE कारें लाएगी साथ ही HE1i इलेक्ट्रिक हैचबैक और एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV भी पेश करेगी। Creta और Palisade के हाइब्रिड वर्जन भी 2028 तक लॉन्च किए जाएँगे।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Mon, 09 Jun 2025 10:01 AM (IST)
    Hero Image
    2030 तक Hyundai भारत में 26 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ को और भी मजबूत करने के लिए Hyundai आने वाले कुछ वर्षों में अपनी कई गाड़ियां लेकर आने वाली है। इसमें नई कारें, फेसलिफ्ट, नए वेरिएंट, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार शामिल है। हुंडई साल 2030 तक भारतीय बाजार में कुल 26 नई गाड़ियों को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। आइए जानते हैं कि हुंडई भारत में कौन-कौन सी कार लाने की प्लानिंग कर रहा है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. Hyundai की अपकमिंग ICE कारें

    1. Hyundai Bayon Crossover: इसे i20 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसे अगले साल 2026 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसे Creta के नीचे सेगमेंट में रखा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 10-12 लाख रुपये तक हो सकती है।
    2. नई जनरेशन Hyundai Venue: इसे अभी तक भारत की सड़कों पर कई टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह पहले से ज्यादा प्रीमियम स्टाइल और फीचर्स से लैस हो सकती है।
    3. नई जनरेशन Hyundai i20 और Alcazar: इन दोनों के नए जनरेशन को साल 2027-28 में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों को ही पहले से बेहतर डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स से लैस किया जा सकता है।
    4. Hyundai Exter फेसलिफ्ट: इसका फेसलिफ्ट साल 2026 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में प्रीमियम अपडेट्स देखने के लिए मिल सकते हैं।
    5. Hyundai Verna फेसलिफ्ट: Venue की तरह ही इसके फेसलिफ्ट को भी टेस्टिंग के दौरान भारत में स्पॉट किया गया है। इसे अप्रैल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।
    6. नई जनरेशन Hyundai Creta: नई जनरेशन में इसे पूरा नया लुक दिया जा सकता है। नई क्रेटा को पेट्रोल, डीजल, EV और हाइब्रिड ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसे साल 2028 में लॉन्च किया जा सकता है।

    2. Hyundai की नई EV कारें

    1. HE1i इलेक्ट्रिक हैचबैक: Hyundai एक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म आधारित इलेक्ट्रिक हैचबैक को बनाने पर काम कर रही है। इसकी कीमत 10-15 लाख के बीच हो सकती है। इसे साल 2028 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
    2. मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV: हैचबैक की तरह ही कंपनी 400V आर्किटेक्चर पर आधारित यह मिड-साइज SUV पर भी काम कर रही है। इसकी कीमत 20-30 लाख रुपये तक हो सकती है। इसे साल 2027-28 में लॉन्च किया जा सकता है।

    3. Hyundai की अपकमिंग हाइब्रिड कारें

    1. नई जनरेशन Creta हाइब्रिड: Creta की आने वाली नई जनरेशन को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जो ज्यादा माइलेज देने के साथ ही लो एमिशन देगा। इसे साल 2028 में लॉन्च किया जा सकता है।
    2. Hyundai Palisade हाइब्रिड: Hyundai Palisade को भारत में साल 2028 में लॉन्च किया जाएगा, जो कंपनी की फ्लैगशिप SUV होगी। इसकी कीमत 40-50 लाख रुपये तक हो सकती है।
    3. नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन: कंपनी छोटी हाइब्रिड कारों के लिए एक नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है। इसमें डुअल-क्लच ऑटोमैटिक या e-CVT गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसकी शुरुआत Bayon से हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- June 2025 की Hyundai Cars पर 4 लाख तक की छूट, Ioniq 5 पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट