घर और कॉलेज में मस्ती करने वाला रोहन सड़कों पर कैसे है #BeTheBetterGuy
इसकी उलजुलूल मस्ती से कई बार फैमिली मैबर्स और दोस्त खुश होते हैं तो बहुत बार परेशान भी हो जाते हैं। रोहन नोयडा के एक बी-स्कूल से MBA की पढ़ाई कर रहा है लेकिन वह पढ़ाई में कितना गंभीर है उसकी समेस्टर की रिपोर्ट कार्ड ही बता देती है।
नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। जिंदगी की खूबसूरती यही है कि हम सब एक जैसे नहीं है। हमारी सोच अलग-अलग है और उसी सोच के साथ हम खुशी से जी भी रहे हैं। जैसे दिल्ली का रहने वाला 23 साल का रोहन सक्सेना। उसकी मस्ती करने के किस्से इतने हैं कि इस पर पूरी की पूरी किताब लिखी जा सकती है। इसकी उलजुलूल मस्ती से कई बार फैमिली मैबर्स और दोस्त खुश होते हैं, तो बहुत बार परेशान भी हो जाते हैं। रोहन नोयडा के एक बी-स्कूल से MBA की पढ़ाई कर रहा है, लेकिन वह पढ़ाई में कितना गंभीर है, उसकी समेस्टर की रिपोर्ट कार्ड ही बता देती है। वह पासिंग मार्क्स लाकर भी बहुत खुश रहता है।
वैसे घर पर परिवारवालों के साथ और कॉलेज में दोस्तों के साथ रोहन भले ही मस्ती करता हो, लेकिन जब वह सड़क पर होता है तो यातायात के नियमों को लेकर उसकी गंभीरता और सतर्कता देखने लायक होती है। जब से वह गाड़ी चला रहा है, शायद ही कभी मौका आया हो जब उसके रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार वालों ने उसे यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी हो। वो तो हैरान रहते हैं कि इतना शरारती लड़का गाड़ी चलाते समय #BeTheBetterGuy कैसे है।
रोहन गाड़ी चलाते समय न तो फोन पर बात करता है और न ही रेड लाइट को जंप करता है। गाड़ी में बैठते ही वह सबसे पहले पेट्रोल कितना है, यह चेक करता है, उसके बाद सीट बेल्ट लगाता है। अगर उसके साथ कोई और बैठा है, चाहे उसके खास दोस्त ही क्यों न हों, बिना उनके सीट बेल्ट लगाए, वह गाड़ी स्टार्ट नहीं करता। यही नहीं, गाड़ी चलाते समय वह स्पीड पर पूरा ध्यान देता है।
रोहन जैसे शरारती लड़के के लिए यह सब करना अजीब लग सकता है, लेकिन रोहन के लिए यातायात के नियमों का पालन करना उसकी आदत में शुमार हो चुका है। कई बार तो उसके दोस्त उसे रोड सेफ्टी का हीरो बोलते हैं। सोचने वाली बात है कि रोहन को इसकी शिक्षा और ट्रेनिंग कहां से मिली। दरअसल, रोहन के पिता वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने रोहन को यातायात के नियमों का महत्व बताया। उन्होंने न केवल रोहन को गाड़ी चलाना सिखाया, बल्कि गाड़ी चलाते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए, वह भी बताया।
अक्सर गाड़ी सिखाने वाला गाड़ी के बारे में पूरी जानकारी तो दे देता है, लेकिन यातायात के नियमों की छोटी और बारीक बातों पर गौर कराना भूल जाता है। यही वजह है कि सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन रोहन के पिता ने अपने बेटे के साथ यातायात से संबंधित हर वह जानकारी साझा कि जो उसे और दूसरों को सड़कों पर सुरक्षित रखती हैं और #BeTheBetterGuy के लिए प्रेरित करती हैं। रोहन और उसके पिता जिस समझदारी के साथ गाड़ी चलाते हैं, उसे देखकर उनके दोस्त और रिश्तेदार भी काफी प्रेरित होते हैं, और वो भी जब गाड़ी चलाते हैं तो पूरे संकल्प के साथ यातायात के नियमों का पालन करते हैं।
Hyundai इंडिया भी पिछले कई सालों से अपने अभियान #BeTheBetterGuy के जरिए लोगों को रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक कर रहा है, और इसमें Jagran New Media भी इसकी मदद कर रहा है। रोड सेफ्टी का सुपर हीरो बनने के लिए आपको कोई बड़ा काम करने की जरूरत नहीं है। आपको केवल यातायात के नियमों का पालन करना है और गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना है।
लेखक- शक्ति सिंह
(नोट: यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।)