Hyundai Bayon SUV भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, CNG इंजन और सनरूफ से साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Hyundai Bayon Teaser: हुंडई ने अपनी आने वाली Bayon SUV के डिजाइन टीजर, शानदार फीचर्स और CNG का विकल्प मिल सकता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने लॉन्च से पहले आने वाली Hyundai Bayon SUV का टीजर जारी कर दिया है। ब्रांड ने हाल ही में अपनी इस SUV के ऑफिशियल डिजाइन स्केच शेयर किए थे और अब इंस्टाग्राम पर इसके DRLs, टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स की तस्वीरों शेयर की हैं। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखने मिल सकते हैं।
DRL और अलॉय व्हील्स
ब्रांड ने आने वाली Bayon के DRL, टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स की तस्वीरों शेयर की हैं। हाल ही में आई इन तस्वीरों से पका चलता है कि इसमें L-शेप्ड LED DRL, टेललाइट्स और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इस SUV में DRL के नीचे की तरफ स्प्लिट LED हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है। इसमें L-आकार की टेललाइट्स भी हैं जो आगे की तरफ दिए गए LED DRL से मिलती हैं।
इसक अलावा, SUV के साइड में 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है जिसकी बाकी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
इंटीरियर और फीचर्स
Hyundai Bayon के इंटीरियर के स्केच हाल ही में पेश की गई नई जेनरेस की Hyundai i20 के जैसी दिखती हैं। इसमें इंटीग्रेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डुअल-डिस्प्ले सेटअप, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंस सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजन और विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाली Hyundai Bayon बेस्ड SUV में CNG पावरट्रेन का विकल्प भी दिया जाएगा। Bayon-बेस्ड SUV में वही 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो क्रेटा में आता है। CNG वर्जन में भी इंजन का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है और इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है।
ट्रांसमिशन का विकल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bayon 4 मीटर से ज्यादा लंबी Hyundai की पहली ऐसी मॉडल बन सकती है जिसमें CNG पावरट्रेन मिलेगा। पेट्रोल वर्जन में मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है जबकि CNG-पावर्ड वर्जन को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ पेश किया जा सकता है।
