विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हंगेरियन टू-व्हीलर ब्रांड भारत में करने जा रही एंट्री, इस दिन लॉन्च होंगे Keeway के दो धांसू स्कूटर; जानें खासियत

By Sarveshwar PathakEdited By:
Published: Wed, 11 May 2022 03:16 PM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 08:12 AM (IST)

हंगेरियन टू-व्हीलर ब्रांड Keeway भारत में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। Keeway 17 मई को अपने दो धांसू ...और पढ़ें

17 मई को लॉन्च होंगे Keeway के दो धांसू स्कूटर
17 मई को लॉन्च होंगे Keeway के दो धांसू स्कूटर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में हाई स्पीड स्कूटर्स की डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों ने अपने स्कूटर्स के लुक में भी काफी बदलाव किया है। यामाहा जैसी बड़ी कंपनियां हाई स्पीड स्कूटर और बोल्ड लुक वाले स्कूटर्स पर काम कर रही हैं। यमाहा के कई बेहतरीन स्पीड वाले स्कूटर्स बाजार में मौजूद हैं, जो 150 सीसी बाइक्स को भी टक्कर देते हैं। इस तरह के स्कूटर्स और बाइक बनाने वाली हंगेरियन ब्रांड Keeway,  जो चीनी कंपनी क्यूजे ग्रुप के स्वामित्व में है, वह भारत में एंट्री करने वाली है। यह वही कंपनी है, जिसके पास इटैलियन मार्की बेनेली भी है। कीवे अपनी छोटी क्षमता वाली हार्ले-डेविडसन से प्रेरित क्रूजर स्कूटर और ऑफ-रोड बाइक के लिए लोकप्रिय है, जो ज्यादातर 125cc इंजन द्वारा संचालित होते हैं।

जानकारी के मुताबिक वाहन निर्माता कीवे Keeway 17 मई को मुंबई में स्कूटर लॉन्च के साथ भारत में एंट्री करने वाली है। हालांकि, अभी तक Keeway ने भारत में दोपहिया वाहनों के लॉन्चिंग के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, बाजार में ये अफवाह है कि कंपनी क्रूजर स्कूटर K-Lite और GT270 को मैक्सी-स्कूटर के रूप में लॉन्च कर सकती है।

Keeway 280cc मैक्सी स्कूटर

Keeway GT270 पियाजियो से लिए गए 278.2cc इंजन द्वारा संचालित है। यह एक सिंगल-सिलेंडर मिल है, जो 6500 rpm पर 19 bhp की पावर और 6000 rpm पर 22.5 mn की टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह फ्यूल इंजेक्शन, लिक्विड कूलिंग के साथ आता है और इसे CVT ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है।

इन दोनों स्कूटर्स में क्या होगा खास?

GT270 पर सस्पेंशन ड्यूटी प्रीमियम KYB सस्पेंशन यूनिट द्वारा आगे और पीछे की ओर कंट्रोल किया जाता है। फ्रंट में 35mm टेलिस्कोपिक यूनिट है, जबकि रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलता है। फ्रंट में 240 मिमी डिस्क मिलती है, जबकि रियर में 220 मिमी डिस्क मिलती है।