यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
EICMA 2023: 2024 Honda NX500 और CB500 Hornet से उठा पर्दा, 2024 में भारतीय बाजार के अंदर हो सकती हैं लॉन्च
Honda Global ने EICMA 2023 में नई NX500 adventure tourer और CB500 Hornet स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिलों को पेश किया है। 2024 ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Global ने EICMA 2023 में नई NX500 adventure tourer और CB500 Hornet स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिलों को पेश किया है। Honda NX500 ADV को लेकर होंडा का कहना है कि नया शब्द 'एनएक्स' का अर्थ 'न्यू एक्स-ओवर' है। वहीं, सीबी500 हॉर्नेट सीबी500एफ का नया नाम है। आइए, इन दोनों के बारे में जान लेते हैं।
2024 Honda NX500 और CB500 Hornet
2024 Honda NX500 को पुराने मॉडल की तुलना में एक बड़ा और नया डिजाइन मिलता है। अपडेट में एलईडी हेडलैंप क्लस्टर और एक बड़ी विंडस्क्रीन के साथ बिल्कुल नया फेस शामिल है। फेयरिंग को भी नया रूप दिया गया है और अब यह काफी बड़ा हो गया है, जिससे मॉडल को सड़क पर मजबूत उपस्थिति मिलती है। पीछे के बदलावों में एक नई टेललाइट के साथ हल्के अलॉय व्हील शामिल हैं। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5 इंच का टीएफटी डिजिटल कंसोल भी मिलता है।

डिजाइन के साथ इन बाइक्स के पॉवर को भी बढ़ाया गया है। इन्हे 471 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है। यूनिट को स्मूथ बनाने के लिए मोटर को क्रैंक काउंटरवेट और बैलेंसर शाफ्ट के साथ नए इंटर्नल मिलते हैं। पावर आउटपुट 47 बीएचपी पर ही रहता है। होंडा ने बेहतर ऑन-रोड और ऑफ-रोड क्षमता के लिए सस्पेंशन सेटअप को भी री-ट्यून किया है।
यह भी पढ़ें- टर्बो कार का माइलेज बढ़ाना है, तो अपनाएं ये आसान से तरीके; अगले दिन से ही दिखने लगेगा असर
2024 होंडा सीबी500 हॉर्नेट की बात करें तो, ये स्ट्रीटफाइटर अब डीआरएल के साथ एक नया सिंगल-पीस एलईडी हेडलैंप पैक करती है। अधिक आधुनिक और मस्कुलर अपील के लिए स्टाइल को भी अपडेट किया गया है। मोटरसाइकिल पर फ्यूल टैंक अधिक बल्बनुमा हो गया है, जबकि मोटरसाइकिल पर एक नया और बड़ा साइड-स्लंग एग्ज़ॉस्ट है। फीचर के मोर्चे पर, बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच टीएफटी डिजिटल कंसोल मिलता है।
नई होंडा सीबी500 हॉर्नेट में 471 सीसी ट्विन-सिलेंडर, 47 बीएचपी और 43 एनएम पीक टॉर्क के लिए लिक्विड-कूल्ड मोटर का उपयोग किया गया है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक वैकल्पिक क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा गया है। सस्पेंशन का काम 41 मिमी शोए फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक द्वारा किया जाता है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस फ्रंट में डुअल 296 मिमी और रियर में डुअल-चैनल एबीएस के साथ सिंगल 240 मिमी डिस्क से आती है। बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है। इन दोनों के भारतीय बाजार में भी अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
