Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने निर्यात के मामले में पार किया 25 लाख यूनिट्स का आंकड़ा
होंडा 2व्हीलर्स इंडिया निर्यात 18 दोपहिया मॉडल्स के निर्यात पोर्टफोलियो के साथ 26 विविध निर्यात बाजारों में 25 लाख से ज्यादा अधिक उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान कर रही है।
नई दिल्ली, ऑटो डेक्स। Honda 2Wheeler इंडिया ने देश और दुनिया भर में उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं देने की उपलब्धि में जश्न मनाया और साथ ही यह भी घोषणा करते हुए कहा कि Honda 2Wheeler इंडिया के निर्यात संचालन के 19वें साल में 25 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर दिया है। इसके सफर की शुरुआत 2001 से हुई थी, जब Honda इंडिया ने अपने पहले मॅाडल के साथ भारत से निर्यात करना शुरू किया था और 2015 तक आते-आते Honda टू-व्हीलर इंडिया ने अपने 15वें साल में 10 लाख के आंकड़े को पार कर दिया। पिछले सालों में इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में काफी विस्तार हुआ। इसके कारण सिर्फ 5 साल में 15 लाख का समग्र निर्यात दर्ज किया जो पिछली गति से दोगुना था।
इस सफलता पर खुश होकर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सीनियर वाईस प्रेजीडेंट, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि शुरुआत से ही Honda ने निर्यात के माध्यम से 25 लाख से ज्यादा ग्राहकों को संतोषजनक सेवाएं दी हैं। हमें गर्व है कि हम भारत के नंबर 1 स्कूटर के निर्यातक हैं और अगर 2020 की बात करें तो Honda टू-व्हीलर इंडिया ने BS-VI दौर में निर्यात के जारी रखते हुए ग्लोबल मोटरसाइकिल कारोबार में अपनी नंबर वन स्थिति को और मजबूत बनाने का काम किया है।
होंडा 2व्हीलर्स इंडिया निर्यात 18 दोपहिया मॉडल्स के निर्यात पोर्टफोलियो के साथ 26 विविध निर्यात बाजारों में 25 लाख से ज्यादा अधिक उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान कर रही है। साथ ही Honda टू हमारे देश में स्कूटीकरण में आग्रणी है। भारत के अलावा श्रीलंका, मैक्सिको, कोलम्बिया, नेपाल जैसे कई देशों में युवाओं की सबसे पसंदीदा मोटो-स्कूटर Dio भारत से नंबर वन निर्यात किया जाने वाला स्कूटर है।