यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अगले महीने पेश हो सकती है Honda की नई Midsize SUV, मिलेगी 10.2 इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन; जानिए खूबियां
Honda Midsize SUV को भारतीय बाजार में जल्द ही पेश किए जाना की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया ...और पढ़ें

कार निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी नई मिड साइज एसयूवी को पेश करने की योजना में है। उम्मीद है कि कंपनी इसे अगले माह की शुरुआत में पेश कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी साल के अंत तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जा रहा है और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। आइए जान लेते हैं कि कैसी होगी होंडा की ये मिड साइज एसयूवी।

डिजाइन
सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कंपनी ने इसे बेहतरीन डिजाइन एलीमेंट के साथ डिजाइन किया है। कार में चंकी क्लैडिंग, मस्कुलर व्हील आर्च और बहुत सारे क्रोम की उम्मीद की जा सकती है। वहीं लाइट की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलैंप के साथ पीछे की तरफ, टेल-लाइट होंडा के नए प्रोडक्ट्स के समान दिखती है। काफी हद तक ये कार इंडोनेशिया में लॉन्च की गई WR-V की तरह नजर आती है। असली तस्वीर तो इसे पेश किए जाने के बाद ही देखने को मिलेगी।
फीचर और डायमेंशन
होंडा की नई एसयूवी लगभग 4.3 मीटर लंबी हो सकती है। जानकारों की माने तो कंपनी अपनी इस कार में बेस्ट-इन-सेगमेंट व्हीलबेस प्रदान कर सकती है। कहा जा रहा है कि होंडा की ये आगामी एसयूवी पांचवीं पीढ़ी की सिटी के साथ प्लेटफॉर्म और इंजन साझा करती है। कार में होंडा का नया ट्विन कैम 1.5 पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स दिजा जा सकता है। संभावना है कि कंपनी इसे हाइब्रिड पॉवरट्रेन के साथ भी पेश करेगी।
.jpg)
Honda की ये एसयूवी 10.2-इंच की फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन के साथ आ सकती है। साथ ही इसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे साल के अंत तक 12 से 19 लाख रुपये की कीमत के बीच लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
