भारत में जल्द लॉन्च होगी होंडा की नई सिविक, जानें क्या होगी कीमत
होंडा सिविक फेसलिफ्ट को राजस्थान स्थित कंपनी के टापूकारा प्लांट में देखा गया है, इसे कंपनी इस साल त्यौहारी सीज या फिर अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है
नई दिल्ली (जेएनएन)। जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा भारत में अपनी सिविक का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे इस साल फेस्टिव सीजन में या आगामी 2018 ऑटो एक्सपो में लॉन्च कर सकती है। होंडा सिविक फेसलिफ्ट को राजस्थान स्थित कंपनी के टापूकारा प्लांट में देखा गया है।
पावर स्पेसिफिकेशन:
होंडा अपनी नई सिविक में मौजूदा सिविक की तरह ही 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस यह इंजन 174hp की पावर और 167Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। हालांकि, कंपनी नई सिविक में इस बार डीजल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है जो कि पिछले मॉडल में नही दिया गया था। आपको बता दें होंडा ने पिछले साल दिसंबर महीने में आयोजित हुए ओमान मोटर शो के दौरान अपनी 10th जनरेशन सिविक को पेश किया था।
क्या होगी कीमत?
होंडा ने नई सिविक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि होंडा अपने नए सिविक को पहले से ज्यादा फीचर्स देने के साथ ज्यादा पावरफुल भी बना सकती है। नई सिविक मार्किट में पहले से मौजूद स्कोडा ओक्टेविया, फॉक्सवैगन जेटा और टोयोटा कोरोला को कड़ी टक्कर देगी। भारती बाजार में नई सिविक की अनुमानित कीमत 15-20 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) हो सकती है। कंपनी इस कार को होंडा की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री तैयार करेगी।