विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New GST Cut: Honda देगा ग्राहकों को GST कटौती का पूरा फायदा, कारें की ₹95,500 तक सस्ती

Published: Tue, 09 Sep 2025 07:06 PM (GMT+05:30)

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने फेस्टिव सीजन से पहले जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का ऐलान ...और पढ़ें

फेस्टिव सीजन से पहले होंडा का धमाका, कारों पर भारी छूट
फेस्टिव सीजन से पहले होंडा का धमाका, कारों पर भारी छूट

HighLights

  1. Honda अपनी कारों पर जीएसटी लाभ के तहत ₹95,500 तक की कटौती की पेशकश कर रही है।
  2. मौजूदा फेस्टिव ऑफर्स के साथ-साथ भविष्य में कम होने वाली जीएसटी कीमतों का भी फायदा मिलेगा।
  3. नई घटी हुई कीमतों पर बुक की गई कारों की डिलीवरी नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू की जाएगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। फेस्टिव सीजन की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले Honda कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने एलना किया है कि वह हाल ही में लागू हुए नए GST दरों का फायदा अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी। Honda की कारों की नई और घटी हुई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। सबसे खास बात यह है कि जो ग्राहक अभी अपनी कार बुक करते हैं, उन्हें दोहरा लाभ मिलेगा। उन्हें मौजूदा फेस्टिव ऑफर्स के साथ-साथ आने वाली जीएसटी-आधारित कीमतों में कटौती का भी फायदा मिलेगा। नई कीमतों पर कारों की डिलीवरी नवरात्रि की शुभ अवधि से शुरू होगी।

किस मॉडल पर कितनी होगी बचत?

मॉडल अनुमानित कीमत में कटौती (22 सितंबर 2025 से प्रभावी)
Honda Amaze 2nd जेन ₹ 72,800 तक
Honda Amaze 3rd जेन ₹ 95,500 तक
Honda Elevate ₹ 58,400 तक
Honda City ₹ 57,500 तक

Honda ने एक अनुमानित बचत लिस्ट जारी की है, जिससे ग्राहकों को अंदाजा लग सके कि GST सुधार लागू होने के बाद उन्हें कितना फायदा होगा सकता है। वेरिएंट के अनुसार अंतिम कीमतें जल्द ही अधिकृत डीलरशिप द्वारा साझा की जाएंगी। कंपनी की तरफ से शेयर की गई कीमतों के मुताबिक, Honda अमेज 3rd जेन पर 95,500 रुपये तक, Honda अमेज 2nd जेन पर 72,800 रुपये तक, Honda एलिवेट पर 58,400 रुपये तक और Honda सिटी पर 57,500 रुपये तक की बचत होगी।

कंपनी का क्या कहना है?

Honda कार्स इंडिया लिमिटेड के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और सेल्स) कुणाल बहल ने कहा कि हम सरकार के नए जीएसटी सुधार 2025 का स्वागत करते हैं, जो ऑटो उद्योग के लिए बहुत सही समय पर आया है। यह प्रगतिशील कदम न केवल वाहनों को ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाएगा बल्कि त्योहारी सीजन की मांग को भी मजबूत गति प्रदान करेगा। हम अपने ग्राहकों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अभी बुकिंग करें ताकि शुभ अवधि के दौरान समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हो सके और जीएसटी कटौती तथा मौजूदा त्योहारी ऑफर्स, दोनों का लाभ उठा सकें। यह कदम Honda की त्योहारी सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी वर्तमान में भारत में अमेज, एलिवेट और सिटी जैसे लोकप्रिय मॉडल बेचती है, और इस दोहरे लाभ की पेशकश से ग्राहकों को आकर्षित करने की उम्मीद है।