नई कार खरीदने पर लंदन और पेरिस की ट्रिप करायेगी यह कंपनी, जानिये
होंडा कार्स इंडिया का The Great Honda Fest ऑफर भारत में 1 सितंबर से 7 नवंबर 2018 तक चलेगा।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने को है और ऐसे में तमाम बड़ी ऑटो कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आई आ रही हैं। ऐसे में होंडा कार्स भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए The Great Honda Fest ऑफर लेकर आई है आइये जानते हैं इस ऑफर के बारे में...
होंडा कार्स इंडिया का The Great Honda Fest ऑफर भारत में 1 सितंबर से 7 नवंबर 2018 तक चलेगा। इस ऑफर के तहत होंडा की नई होंडा कार खरीदने पर आप लंदन और पैरिस की मुफ्त ट्रिप जीत सकते हैं। इसके तहत महीने में लकी ड्रॉ होगा और लकी ड्रॉ के ग्रैंड प्राइज में विनर को लंदन और पैरिस की मुफ्त ट्रिप मिलेगी।
यह ऑफर होंडा की सभी गाड़ियों के लिए है जिसमें Brio, Amaze, Jazz, City, BR-V ,WR-V,CR-V और Accord शामिल हैं। इस ऑफर का हिस्सा बनने के लिए कस्टमर्स को गाड़ी खरीदने के बाद दिए गए टाइम में www.hondacarindia.com पर रजिस्टर करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि लकी विनर का चुनाव कंप्यूटर के जरिए किया जायेगा। ज्यादा जानकारी की लिए आप होंडा के नजदीकी शो-रूम में विजिट कर सकते हैं
होंडा की बिक्री में 2 फीसद की गिरावट: होंडा कार्ड इंडिया ने अगस्त 2018 के बिक्री के आंकड़े पेश किए हैं। कंपनी ने पिछले महीने 2 फीसद की गिरावट के साथ 17,020 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 17,365 यूनिट्स की बिक्री की थी। जापनी कार निर्माता कंपनी की बिक्री में यह गिरावट जुलाई महीने में अच्छी बिक्री के बाद आई है। होंडा के मुताबिक अगस्त महीने में उसकी बिक्री में गिरावट केरल बाढ़ और पिछले महीने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आई है।